Time Traveler: दुनिया में बेहद लंबे समय से टाइम ट्रैवल को लेकर चर्चा की जा रही है। अक्सर टाइम ट्रैवेलिंग से जुड़ी कहानियां सुनने और पढ़ने को मिलती हैं। लेकिन सबसे बड़ा सवाल यह है कि क्या कोई व्यक्ति समय यात्रा कर सकता है? कई हॉलीवुड फिल्मों में बेहद अनोखे अंदाज में समय यात्रा को दिखाया गया है। इन फिल्मों को देखकर लोगों को समय यात्रा (टाइम ट्रैवल) पर यकीन हो जाता है। वैज्ञानिकों का मानना है कि समय यात्रा सिर्फ एक कल्पना है, लेकिन कई बार ऐसे सबूत देखने को मिलते हैं, जो टाइम ट्रैवल को सच साबित करते हैं।
हालांकि, एक वैज्ञानिक के बारे में कहा जाता है कि उन्होंने समय यात्रा की थी। उनका नाम निकोला टेस्ला था, जिन्होंने मानव जाति के पूरे इतिहास को ही बदल दिया था। निकोला टेस्ला का नाम महान वैज्ञानिकों में शामिल है। उनका जन्म 10 जुलाई 1856 को क्रोशिया में हुआ था। टेस्ला अपने स्कूली दिनों में काफी तेज थे। वह गणित के मुश्किल से मुश्किल सवालों को अपने मन में ही हल कर लेते थे। 1875 में निकोला टेस्ला ने पोलिटेक्निक कॉलेज में दाखिला लिया। वहां उन्होंने नौ परिक्षाओं में पहला स्थान प्राप्त किया।