अमेरिका में न्यूयॉर्क सिटी के 6 फीट 10 इंच (208 सेंटीमीटर) लंबे पार्षद रॉबर्ट कॉर्नी को दुनिया के सबसे लंबे पुरुष राजनेता का खिताब मिला है। रॉबर्ट कॉर्नी को बुधवार को सिटी हॉल में सम्मानित किया गया। साथ ही गिनीज बुक के अधिकारियों ने उन्हें वर्ल्ड रिकॉर्ड का सर्टिफिकेट भी सौंपा।
विज्ञापन
2 of 5
- फोटो : flickr.com
रॉबर्ट ने बताया कि इस खिताब को पाने के लिए वह दो साल से प्रयासरत थे। इतना ही नहीं कॉर्नी का इंटरव्यू लेने के लिए महिला पत्रकार को कुर्सी पर खड़ा होना पड़ा।
विज्ञापन
3 of 5
- फोटो : MarketWatch
दरअसल, 14 जनवरी को रॉबर्ट का नाम दुनिया के सबसे बड़े राजनेता की लिस्ट में शामिल हुआ था। इधर कॉर्नी ने बताया कि इस खिताब के लिए वह दो साल पहले आवेदन देना चाहते थे। लेकिन उन्हें लगा कि कहीं उनका मजाक न बन जाए।
4 of 5
- फोटो : DNAinfo
इससे पहले यह रिकॉर्ड ब्रिटेन के सांसद लुइस गलस्टीन के नाम था, जिनकी लंबाई 6 फीट 7 इंच (202 सेंटीमीटर) थी। 1979 में जिनकी मौत हो गई थी।
आपको बता दें कि इस नए रिकॉर्ड के बाद कॉर्नी का इंटरव्यू लेने के लिए महिला पत्रकार को कुर्सी पर खड़ा होना पड़ा। रॉबर्ट कॉर्नी ने लुइस के रिकॉर्ड को तोड़कर अब अपना नाम गिनीज बुक में दर्ज करा लिया है।