फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इस देश में बंद हो जाएंगी जेलें, नहीं हैं एक भी अपराधी, हजारों की नौकरी खतरे में

Mon, 04 Mar 2019 07:19 PM IST
सोनू शर्मा फीचर डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 9
Netherlands Jail - फोटो : Social media
 
दुनिया के हर देश में अपराध तेजी से बढ़ रहा है। कई देशों में तो अपराध इस हद तक बढ़ गया है कि अपराधी ज्यादा हैं और जेल में जगह नहीं है, लेकिन यूरोप का एक देश ऐसा है जहां एक भी कैदी नहीं बचा है। इसकी वजह से यहां जेलों को बंद करने का फैसला लिया गया है। 
विज्ञापन

2 of 9
Netherlands Jail - फोटो : Social media
ये सुनकर आपको यकीन नहीं हो रहा होगा लेकिन ये सच है। धरती पर एक देश ऐसा है जहां की जेलें खाली पड़ी हैं। आपको बता दें कि ये देश पश्चिमी यूरोप का एक देश है, जहां घटते अपराध की दर के कारण वहां की जेलें बंद होने की कगार पर हैं।  
विज्ञापन

3 of 9
Netherlands Jail - फोटो : Social media
दरअसल, नीदरलैंड (Netherlands) में अपराध कम हो गए हैं, यहां एक भी कैदी नहीं बचा है। हालांकि, जेल बंद होने से कई लोगों को झटका भी लगा है। जेल में करीब 2 हजार लोग काम करते हैं। जेलें बंद होने के फैसले से इन लोगों की नौकरी खतरे में पड़ गई है। 

4 of 9
Netherlands Jail - फोटो : Social media
नीदरलैंड की आबादी 1 करोड़ 71 लाख 32 हजार से भी ज्यादा है। हैरानी की बात तो यह है कि नीदरलैंड के पास सलाखों के पीछे डालने के लिए कोई अपराधी है ही नहीं। 
विज्ञापन

5 of 9
Netherlands Jail - फोटो : Social media
मीडिया की रिपोर्ट के मुताबिक, 2013 में इस देश में केवल 19 कैदी थे। 2018 में यहां कोई कैदी नहीं था। यहां की जेलें सुनसान पड़ी थीं। 2016 में टेलीग्राफ यूके में प्रकाशित एक रिपोर्ट के मुताबिक, नीदरलैंड के न्याय मंत्रालय ने सुझाव दिया था कि अगले पांच सालों में यहां हर साल कुल अपराध में 0.9 प्रतिशत की गिरावट आएगी। 
विज्ञापन

6 of 9
Netherlands Jail - फोटो : Social media
हालांकि, नीदरलैंड की जेलें बंद होने पर दो तरह से बड़े महत्वपूर्ण बदलाव होंगे। सामाजिक दृष्टिकोण से देखें तो घटती अपराध दर यानी सुरक्षित देश लेकिन रोजगार के नजरिए से देखें तो जेल में काम करने वाले बेरोजगार हो जाएंगे। 
विज्ञापन

7 of 9
Netherlands Jail - फोटो : Social media
नीदरलैंड सबसे सुरक्षित देशों में से एक है। जेल के बंद होने से 2 हजार लोगों की नौकरियां खतरे में हैं। सरकार ने 700 लोगों को दूसरे विभाग में तबादले का नोटिस दिया है तो वहीं 1300 कर्मचारियों के लिए नौकरी ढूंढी जा रही है। नीदरलैंड में जेलें बंद होने का अर्थ ये भी है कि यहां एक देश, एक प्रणाली, एक सरकार और नागरिकों के रूप में सफल हुआ है।

8 of 9
gps
इस देश में इलेक्ट्रॉनिक एंकल मोनिटरिंग सिस्टम है, जो कैदियों को पहनाया जाता है। कैदियों को सीमा के अंदर रहने के निर्देश दिए जाते हैं। कैदियों के पैरों में इसे पहनाया जाता है। जैसे कैदी को घर में बंधक रहना पड़ता है। अगर वो बाहर निकलता है तो उसकी लोकेशन ट्रेस हो जाती है। ये डिवाइस एक रेडियो फ्रीक्वेंसी सिग्नल भेजता है और पुलिस को इसकी सूचना मिल जाती है। इस सिस्टम से अपराधिक दर कम हो गया है और जेल बंद करने का फैसला लिया है। इलेक्ट्रॉनिक एंकल मोनिटरिंग सिस्टम देश में अपराधिक दर को आधा करने में सक्षम रही है। वहां पर कैदियों को दिनभर बंद कर के बैठाने की बजाए काम करने और सिस्टम में वापस लाने के लिए कहा जाता है।
विज्ञापन

9 of 9
Netherlands Jail - फोटो : Social media
नीदरलैंड में कई जेल बंद हो चुकी हैं। 2016 में एम्स्टर्डम और बिजल्मर्बज की जेल बंद हो चुकी हैं। यहां करीब 1 हजार शरणार्थियों को रखा गया है। यहां स्किल डेवलपमेंट सेंटर खोला गया है। यहां नए स्टार्टअप, स्कूल और कॉफी की दुकानों को खोला गया है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें