फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नेपाली पीएम के अयोध्या के दावे पर फनी वीडियो हुआ वायरल, मजेदार तरीके से मिली चेतावनी

Sat, 18 Jul 2020 05:00 PM IST
नवनीत राठौर फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 4
Nepal Prime Minister KP Sharma Oli - फोटो : ANI
नेपाल के प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली अपने एक विवादित बयान के कारण मजाक के पात्र बन चुके हैं। 13 जुलाई को केपी शर्मा ओली ने कहा था कि 'भगवान राम का जन्म नेपाल में हुआ था।' इस बयान के बाद से ही केपी शर्मा ओल का ना सिर्फ भारत के बल्कि नेपाल के सोशल मीडिया पर भी मजाक बनाया जा रहा है। सोशल मीडिया पर इन दिनों ओली के झूठे दावों पर एक फनी वीडियो काफी तेजी से वायरल हो रहा।
विज्ञापन

2 of 4
वायरल वीडियो - फोटो : सोशल मीडिया
इस फनी वीडियो को इंस्टाग्राम पर पोस्ट किया गया है, जिसमें एक शख्स ओली को फोन पर चेतावनी दे रहा है। इस शख्स का बात करने का तरीका इतना मजाकिया है, जिसे सुनकर आप अपनी हंसी नहीं रोक पाएंगे।
विज्ञापन

3 of 4
भगवान राम (प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : Social media
बता दें कि इस वीडियो को जुगनी ट्रैवल (jugnitravel) नाम के इंस्टाग्राम अकाउंट से पोस्ट किया गया। इस वीडियो को इंस्टाग्राम यूजर्स काफी पसंद कर रहे हैं। खबर लिखे जाने तक इस वीडियो को 18 हजार से भी अधिक व्यू मिल चुके थे।
 
विज्ञापन

4 of 4
वायरल मीम्स - फोटो : सोशल मीडिया
नेपाल के प्रधानमंत्री ओली के इस झूठे दावे पर कई मीम्स भी वायरल हो रहे हैं। उनके इस बयान पर एक ट्वीटर यूजर्स ने कहा कि आपका नॉलेज तो कमाल का है भाई। वहीं एक अन्य यूजर्स ने कहा कि लगता है किसी ने महराज की बुद्धी हर ली है।
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें