फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

NASA Video: क्या समुद्र में डूब जाएगी दुनिया? नासा के वीडियो ने लोगों को डराया

Sun, 25 Jun 2023 06:36 PM IST
धर्मेंद्र सिंह फीचर डेस्क, अमर उजाला

सार

एंटोनियो गुटेरेस की चेतावनी को अमेरिकी अंतरिक्ष एजेंसी नासा ने एनिमेशन के जरिए दिखाया है। नासा ने बताया है कि इस विजुअलाइजेशन में एक गोल आकार की विंडो का इस्तेमाल किया गया है।
विज्ञापन
1 of 5
nasa shows 30 years of sea level rising in new animation video - फोटो : iStock
NASA Video: धरती का तापमान लगातार बढ़ता जा रहा है। भारत समेत पूरी दुनिया गर्मी की शुरुआत जल्दी हो रही है। इसके साथ ही कहीं असमान्य बारिश हो रही है, तो कहीं सूखा पड़ रहा है। हर साल समुद्र का जलस्तर बढ़ रहा है। इसी साल फरवरी में संयुक्त राष्ट्र (UN) के महासचिव एंटोनियो गुटेरेस ने भी दुनिया को चेतावनी दी थी। उनका कहना है कि हर जगह पर जिस दर से समुद्र का जलस्तर बढ़ रहा, उस हिसाब से जल्द ही लोग समुद्र के पास वाले इलाकों से पलायन करने लगेंगे। 

एंटोनियो गुटेरेस की चेतावनी को अमेरिकी अंतरिक्ष एजेंसी नासा ने एनिमेशन के जरिए दिखाया है। नासा ने बताया है कि इस विजुअलाइजेशन में एक गोल आकार की विंडो का इस्तेमाल किया गया है। इसमें नासा ने साल 1993 से लेकर 2022 के बीच समुद्र के बढ़े जलस्तर को दिखाया है। आइए जानते हैं कि नासा ने वीडियो के जरिए क्या चेतावनी दी है?
 
विज्ञापन

2 of 5
nasa shows 30 years of sea level rising in new animation video - फोटो : iStock
नासा की तरफ से बताया गया है कि तीन हजार साल पूर्व से 100 साल पूर्व तक समुद्र के जलस्तर में सामान्य रूप से बढ़ोत्तरी होती थी, लेकिन बीते 100 साल में दुनिया का तापमान एक डिग्री सेल्सियस (1.8 डिग्री फारेनहाइट) तक बढ़ चुका है। 

 
विज्ञापन

3 of 5
nasa shows 30 years of sea level rising in new animation video - फोटो : iStock

तापमान बढ़ने की वजह से बर्फ तेजी से पिघली है और समुद्र के जलस्तर में 6 से 8 इंच तक की बढ़ोत्तरी हो चुकी है। इसके अलावा कई इलाकों में भीषण गर्मी पड़ रही है। अब उन उच्च पर्वतीय इलाकों में भी पंखों की जरूरत पड़ने लगी है, जहां साल के 12 महीने पंखे नहीं चलते थे।

Baba Vanga Predictions: क्या धरती पर छह महीने में आने वाली है कयामत? बाबा वेंगा की इस भविष्यवाणी से डरी दुनिया

 

4 of 5
nasa shows 30 years of sea level rising in new animation video - फोटो : iStock
रिपोर्ट के मुताबिक, भारत में 60 करोड़, इंडोनेशिया में 10 करोड़, नाइजीरिया में 30 करोड़, फिलीपींस और पाकिस्तान में 8-8 करोड़ लोगों को जानलेवा गर्मी झेलनी पड़ेगी। इसके अलावा खेती और अन्य चीजों पर नकारात्मक असर पड़ेगा। 

Titan Submarine: टाइटैनिक का मलबा दिखाने गई पनडुब्बी का वीडियो आया सामने, जानिए कैसे हुआ धमाका
 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
nasa shows 30 years of sea level rising in new animation video - फोटो : iStock
ग्लोबल वार्मिंग की वजह से धरती के तापमान में तेजी से वृद्धि हो रही है। इसका सबसे अधिक प्रभाव ध्रुवीय बर्फ पर पड़ रहा है, जो तेजी से पिघल रही और हर जगह समुद्र का जलस्तर बढ़ रहा है। नासा समुद्र के बढ़ रहे जलस्तर को लेकर चिंतित है। इसके लिए नासा ने बीते 30 साल के डेटा की स्टडी की है और उसके आधार पर एनिमेशन वीडियो बनाया। नासा ने चेतावनी भी दी है कि अगर इसको लेकर कोई ठोस कदम नहीं उठाए गए, तो कई शहर समुद्र में समा जाएंगे। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें