फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

NASA: अंतरिक्ष से धरती पर दिखीं हैरान करने वाली चीजें! नासा ने शेयर की तस्वीरें, देखिए कैसा दिखता है हिमालय

Sun, 30 Mar 2025 07:27 PM IST
धर्मेंद्र सिंह फीचर डेस्क, अमर उजाला

सार

NASA: अमेरिकी अंतरिक्ष एजेंसी नासा अंतरिक्ष के रहस्य को जानने के लिए अक्सर मिशन लाॅन्च कर रहती है। इस दौरान ली गई तस्वीरों को नासा जारी करता रहता है
विज्ञापन
1 of 8
अंतरिक्ष से धरती पर दिखीं हैरान करने वाली चीजें! - फोटो : NASA
NASA: अमेरिकी अंतरिक्ष एजेंसी नासा अंतरिक्ष के रहस्य को जानने के लिए अक्सर मिशन लाॅन्च कर रहती है। मिशन के दौरान ली गई तस्वीरों को नासा जारी करता रहता है। यह तस्वीरें इतनी अद्भुत होती है, उन पर यकीन करना मुश्किल होता है। साथ ही यह तस्वीर बेहद हैरान करने वाले होती हैं। अमेरिका अंतरिक्ष एजेंसी ने स्पेस से ली गईं धरती की तस्वीरें भी शेयर करती है। आज हम आपको नासा द्वारा शेयर की गईं धरती की कुछ तस्वीरें दिखाएंगे। 


 
विज्ञापन

2 of 8
इंडो-गंगा का मैदान  - फोटो : NASA
इंडो-गंगा का मैदान 

नासा ने इन तस्वीरों में हिमालय से लेकर माउंट एटना तक की तस्वीरें शेयर की हैं। नासा ने इंडो-गंगा के मैदान की तस्वीर शेयर की है। इस मैदान पर आसामन में बादल छाए हुए दिख रहे हैं। इंडो-गंगा के मैदान को उत्तरी मैदान या उत्तर भारतीय नदी का मैदान भी कहा जाता है। भारतीय उपमहाद्वीप के उत्तरी और उत्तर-पूर्वी भाग में स्थित एक विशाल, उपजाऊ मैदान है। यह सिंधु, गंगा और ब्रह्मपुत्र नदियों द्वारा जमा किए गए गाद से बना है। 

 
विज्ञापन

3 of 8
सत्तितला हाइलैंड्स  - फोटो : NASA
सत्तितला हाइलैंड्स 

इस तस्वीर में सत्तितला हाइलैंड्स दिख रहा है। उत्तरी कैलिफोर्निया में स्थित यह एक क्षेत्र है, जिसे अब सत्तितला हाइलैंड्स राष्ट्रीय स्मारक के रूप में नामित किया गया है। सत्तिटला हाइलैंड्स के इतिहास के साक्ष्य इस तस्वीर में देखे जा सकते हैं। 
 

4 of 8
टैम्पा खाड़ी  - फोटो : NASA
टैम्पा खाड़ी 

अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन से एक अंतरिक्ष यात्री ने टैम्पा खाड़ी की यह तस्वीर ली थी। टैम्पा खाड़ी को टैम्पा बे भी कहा जाता है। यह संयुक्त राज्य अमेरिका के फ्लोरिडा राज्य में स्थित है और मैक्सिको की खाड़ी के पश्चिम में मौजूद है। 

Nostradamus Predictions: नास्त्रेदमस की भविष्यवाणियों ने दुनिया की बढ़ाई चिंता, जानिए आखिर क्या होने वाला है?
विज्ञापन

5 of 8
ज्वालामुखी विस्फोट से बने गड्ढे - फोटो : NASA
ज्वालामुखी विस्फोट से बने गड्ढे

नासा द्वारा शेयर की इस तस्वीर में जावरित्सकोगो में ज्वालामुखी क्रेटर पिछले विस्फोटों और भूवैज्ञानिक परिवर्तन के अवशेषों को दिखा रहे हैं। ज्वालामुखी क्रेटर, ज्वालामुखी गतिविधि की वजह से पृथ्वी की सतह पर बनने वाला एक कटोरे या कीप के आकार का गड्ढा होता है। यहां से लावा, गैस और अन्य ज्वालामुखी सामग्री बाहर आती हैं। 

Viral Video: देसी बालकों के आगे अजगर ने टेके घुटने, रस्सी की तरह तालाब से खींचकर कर दिया बाहर, लोग बोले- ये साउथ की मूवी के हीरो हैं
विज्ञापन

6 of 8
हिमालय के पहाड़ों की फोटो - फोटो : NASA
हिमालय की फोटो

यह हिमालय के पहाड़ों की फोटो है। इसमें बढ़ते तापमान की वजह से बर्फ की बढ़ती रेखाएं दिख रही हैं। दुनियाभर में बढ़ते तापमान की वजह से ग्लेशियर तेजी से पिघल रहे हैं। 

Viral Video: मोटे गद्दे पर सोने के लिए शख्स को मिल रही अच्छी सैलरी, लोग बोले- भाई, मुझे भी दे दो जॉब
विज्ञापन

7 of 8
माउंट एटना   - फोटो : NASA
माउंट एटना  

नासा की इस तस्वीर में में माउंट एटना की ढलानों से पिघला हुआ लावा आग की नदी की तरह बहता नजर आ रहा है। माउंट एटना दुनिया के सबसे सक्रिय ज्वालामुखियों में से एक है और यह लगभग निरंतर सक्रिय अवस्था में रहता है। 
विज्ञापन

8 of 8
काचेमक खाड़ी - फोटो : NASA
काचेमक खाड़ी

यह अलास्का के काचेमक खाड़ी में प्राचीन ग्लेशियरों द्वारा बनी यू-आकार की घाटी की है। काचेमक खाड़ी को स्मोकी बे के नाम से भी जाना जाता है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें