फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अजब-गजब: मंगल ग्रह पर ऐसे डूबता है सूर्य, NASA ने पहली बार दिखाई ये अनोखी तस्वीर

Fri, 26 Nov 2021 01:44 PM IST
धर्मेंद्र सिंह फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
मंगल ग्रह पर ऐसे डूबता है सूर्य - फोटो : इंस्टाग्राम @nasa
धरती पर उगते और डूबते हुए सूर्य की तस्वीर तो हम सभी ने देखी है। इस दौरान आसमान में दिखने वाला नजारा किसी का भी मन मोह लेता है। धरती पर उगते और डूबते हुए सूर्य की अलग-अलग स्थानों की तस्वीरें सोशल मीडिया पर देखने को मिल जाती हैं जो बेहद खूबसूरत होती हैं। लेकिन क्या आपने कभी ग्रहों पर उगते और डूबते सूर्य की तस्वीरें देखी हैं? तो आपके मन में सवाल खड़ा रहा होगा कि वहां यह नजारा कैसा दिखता होगा? अब इस बीच नासा ने ग्रहों पर सूर्यास्त कैसे होता इसकी एक तस्वीर शेयर की है जो दुनिया में चर्चा का विषय बन गई है।  

नासा ने ग्रहों पर सूर्यास्त कैसे होता और कैसा दिखता है इसकी तस्वीर दुनिया के सामने पहली बार शेयर की है। नासा ने मंगल ग्रह पर सूर्यास्त की खूबसूरत तस्वीर शेयर की है। नासा काफी लंबे समय से मंगल पर जीवन की तलाश कर रहा है। 
विज्ञापन

2 of 5
मंगल ग्रह पर ऐसे डूबता है सूर्य (प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : Pixabay
नासा द्वारा शेयर की गई इस तस्वीर को देखकर अंदाजा लगाना मुश्किल है कि सूर्यास्त की यह फोटो धरती की है या किसी ग्रह की। मंगल ग्रह पर पहाड़ों जैसे दिख रहे चट्टानों के बीच डूबते हुए सूर्य की ये तस्वीर बेहद खूबसूरत है। 
विज्ञापन

3 of 5
मंगल ग्रह पर ऐसे डूबता है सूर्य (प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : Pixabay
अमेरिकी अतंरिक्ष एजेंसी नासा ने इस तस्वीर को अपने आधाकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया है। तस्वीर को शेयर करते हुए नासा ने लिखा है कि 'लाल ग्रह पर एक नीला सूर्यास्त'। नासा ने बताया है कि उसके मंगल रोवर ने मंगल ग्रह पर सूर्यास्त की पहली तस्वीर ली है। 
 

4 of 5
मंगल ग्रह पर ऐसे डूबता है सूर्य (प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : Pixabay
नासा ने तस्वीर के साथ अपने लिखे पोस्ट में बताया है कि रोवर ने यह तस्वीर 9 नवंबर 2021 को ली थी। मिशन के 257वें दिन रोवर ने मंगल ग्रह पर सूर्यास्त की तस्वीर ली। नासा के वैज्ञानिकों ने बताया है कि मंगल ग्रह से यह सूर्यास्त की पहली तस्वीर है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
मंगल ग्रह पर ऐसे डूबता है सूर्य (प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : Pixabay
नासा ने यह भी बताया है कि मंगल ग्रह पर हमारे खोजकर्ता रोबोट सूर्यास्त को 1970 के दशक से ही देखते आ रहे हैं। नासा के मुताबिक, मंगल ग्रह पर सूर्यास्त नीले रंग का नजर आता है और वातावरण की धूल से ऐसा होता है। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें