दुनियाभर के वैज्ञानिक कई सालों से मंगल ग्रह पर जिंदगी की तलाश में जुटे हुए हैं। इसी तलाश में लाल ग्रह पर कई स्पेसक्राफ्ट भी भेजे जा चुके हैं। कभी-कभी इन स्पेसक्राफ्ट को मंगल ग्रह का चक्कर लगाते समय कुछ ऐसे अनोखे नजारे दिखे जिन्हें देखकर वैज्ञानिक भी हैरान रह गए। साल 1976 की अमेरिकी अंतरिक्ष एजेंसी NASA ने वाइकिंग मिशन को मंगल ग्रह के चारों तरफ चक्कर लगाने के लिए भेजा। उस दौरान नासा के वाइकिंग मिशन ने मंगल ग्रह से कुछ अनोखी तस्वीरें भेजी थीं, जिसे देखकर पूरी दुनिया के वैज्ञानिक भी हैरान हो गए थे।
मंगल ग्रह पर एक पिरामिड और इंसानी चेहरे की आकृति दिखी थी। इस आकृति को देखकर अमेरिकी अंतरिक्ष एजेंसी नासा भी हैरान रह गया था। अब नासा के तीन पूर्व वैज्ञानिकों ने इस बात कि पुष्टि की है कि वाइकिंग मिशन द्वारा ली गई इंसानी चेहरे और पिरामिड की तस्वीरें और जगह असली हैं।