Nasa Asteroid 2024 Yr4: दुनियाभर में खतरनाक ऐस्टरॉयड को लेकर चिंता है। इस ऐस्टरॉयड का नाम 2024 YR24 है। इसने बीते दिनों से लोगों को चिंता बढ़ा दी है। अभी तक वैज्ञानिकों को आशंका थी कि यह पृथ्वी से टकरा सकता है, लेकिन अब एक नई जानाकारी सामने आई है। अमेरिकी अंतरिक्ष एजेंसी नासा ने साफ कर दिया है कि अब 2024 YR24 पृथ्वी से टकराने की आशंका नहीं है। पृथ्वी से टकराने की आशंका तो टल गई है, लेकिन खतरे में चंद्रमा आ गया है।
अमेरिकी अंतरिक्ष एजेंसी नासा ने चेतावनी देते हुए कहा है कि पृथ्वी तो बच गई है, लेकिन ऐस्टरॉयड के खतरे से चंद्रमा का बचना मुश्किल है। नासा की तरफ से जारी आधिकारिक बयान में कहा गया है कि ऐस्टरॉयड 2024 YR4 से पृथ्वी सुरक्षित है। साल 2032 में यह पृथ्वी के बगल से गुजर जाएगा। अब इसके धरती से टकराने की आशंका नहीं है। नासा के सेंटर फॉर नियर अर्थ ऑब्जेक्ट स्टडीज के मुखिया पॉल चोडास ने बताया कि यह वह परिणाम है जिसकी हमें उम्मीद थी।