फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Planetary Parade 2025: आसमान में एक सीधी रेखा में दिखेंगे सात ग्रह, जानिए कब होने जा रही अद्भुत खगोलीय घटना

Fri, 28 Feb 2025 12:38 PM IST
धर्मेंद्र सिंह फीचर डेस्क, अमर उजाला

सार

Planetary Parade 2025: सात ग्रह एक लाइन में नजर आएंगे। इस दौरान सात ग्रह यानी शनि, बुध, नेपच्यून, शुक्र, अरुण, बृहस्पति और मंगल  सभी ग्रह एक साथ एक सीधी रेखा में दिखाई देंगे। वैज्ञानिकों ने होने वाली इस खगोलीय घटना को दुर्लभ ग्रह संयोग बताया है। 
विज्ञापन
1 of 5
28 फरवरी को आसमान में एक सीधी रेखा में दिखेंगे सात ग्रह - फोटो : Adobe Stock
Planetary Parade 2025: अतंरिक्ष में अक्सर अद्भुत खगोलीय घटनाएं देखने को मिलती हैं। खगोलीय घटनाओं में दिलचस्पी रखने वालों के लिए आने वाला दिन बेहद खास होने वाला है। दरअसल, सात ग्रह एक लाइन में नजर आएंगे। इस दौरान सात ग्रह यानी शनि, बुध, नेपच्यून, शुक्र, अरुण, बृहस्पति और मंगल  सभी ग्रह एक साथ एक सीधी रेखा में दिखाई देंगे। वैज्ञानिकों ने होने वाली इस खगोलीय घटना को दुर्लभ ग्रह संयोग बताया है। 

खगोलीय घटनाओं में दिलचस्पी में रखने वालों और आम लोगों के लिए यह एक अद्भुत घटना होगी। यह इसलिए भी खास है, क्योंकि सात ग्रह एक साथ दिखाई देना बेहद कम होता है। आमतौर पर कुछ ग्रह एक ही समय में सूर्य के एक ही तरफ होते हैं, लेकिन सभी ग्रहों का एक साथ एक सीध में आना बहुत कम होता है। 
 
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 5
28 फरवरी को आसमान में एक सीधी रेखा में दिखेंगे सात ग्रह - फोटो : Adobe Stock
कुछ ग्रहों का एक समय में एक ही लाइन में होना असामान्य बात नहीं है, लेकिन जब सभी ग्रह एक सीध में आएंगे तो यह घटना जरूर दुर्लभ है। इस अद्भुत खगोलीय घटना को प्लैनेटरी अलाइनमेंट कहा जाता है। 28 फरवरी 2025 को सौर मंडल के सभी सात ग्रह एक साथ रात में दिखाई देंगे। 
 
विज्ञापन

3 of 5
28 फरवरी को आसमान में एक सीधी रेखा में दिखेंगे सात ग्रह - फोटो : Adobe Stock
सभी ग्रह सूरज के चारों ओर अलग-अलग घेरे में चक्कर लगाते हैं, लेकिन ग्रहों की कक्षाएं अलग होती है, जिसकी वजह से एक सीधी रेखा में नहीं दिखाई देते हैं। हालांकि, जब पृथ्वी समेत दूसरे ग्रह सूर्य के एक तरफ आ जाते हैं, तो आसमान में वह एक सीधी रेखा में नजर आते हैं। 

Naga Sadhu: राजेश्वर, बर्फानी, खिचड़ी और खूनी नागा साधु में क्या होता है अंतर, कहां और कैसे रखे जाते हैं नाम

4 of 5
28 फरवरी को आसमान में एक सीधी रेखा में दिखेंगे सात ग्रह - फोटो : Adobe Stock
जनवरी महीने से ही यह घटना चल रही है, जो 8 मार्च तक चलेगी। हालांकि, 28 फरवरी को सभी सात ग्रह एक साथ दिखाई देंगे। वैज्ञानिकों का कहना है कि यह घटना काफी दुर्लभ है और फिर 15 साल तक नहीं दिखाई देगी। इसके बाद ऐसी ग्रहों की परेड साल 2040 में ही देखी जा सकती है।

Science News: धरती पर कब खत्म होगा जीवन? शोध में हुआ चौंकाने वाला खुलासा, जानिए क्या होगी प्रलय की वजह
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
28 फरवरी को आसमान में एक सीधी रेखा में दिखेंगे सात ग्रह - फोटो : Adobe Stock
कैसे आएंगे नजर?

विशेषज्ञों का कहना है कि ग्रहों की परेड को देखने के लिए रोशनी से दूर किसी खुले मैदान में जाना अच्छा होगा। अगर मौसम साफ रहा तो यूरेनस और नेपच्यून को छोड़कर सभी ग्रहों को नंगी आंखों से देखा जा सकता है। हालांकि, दूरबीन से यूरेनस और नेपच्यून को देखने की जरूरत होगी। विशेषज्ञों के मुताबिक, पूर्व में मंगल, दक्षिण-पूर्व में बृहस्पति और यूरेनस, तो शुक्र, नेपच्यून और शनि पश्चिम में नजर आएंगे। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें