फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नासा ने सबके लिए खोले अंतरिक्ष के द्वार, बस करना होगा ये काम

Tue, 11 Jun 2019 03:51 PM IST
सोनू शर्मा फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 6
अंतरराष्ट्रीय स्पेस स्टेशन - फोटो : Social media
अंतरिक्ष हमेशा से इंसानों की जिज्ञासा का एक महत्वपूर्ण केंद्र रहा है। इसे जानने की इच्छा हर किसी के मन में होती है। वैसे तो अंतरिक्ष की सैर करना हर किसी के बस की बात नहीं है, लेकिन आपको जानकर खुशी होगी कि अंतरिक्ष संस्थान नासा ने अब आम आदमी के लिए भी अंतरिक्ष के द्वार खोल दिए हैं। 
विज्ञापन

2 of 6
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : File photo
अगले साल से पर्यटक नासा के अंतरराष्ट्रीय स्पेस स्टेशन पर जा सकेंगे। नासा ने कहा है कि वो स्पेस स्टेशन को पर्यटन के लिए खोल रहा है। बीबीसी की रिपोर्ट के मुताबिक, हर साल दो प्राइवेट अंतरिक्ष मिशन स्पेस स्टेशन पर भेजे जाएंगे और इनका सारा खर्च निजी कंपनियां उठाएंगी। 
विज्ञापन

3 of 6
अंतरिक्ष यात्री - फोटो : Social media
न्यूयॉर्क टाइम्स की रिपोर्ट के मुताबिक, अंतरराष्ट्रीय स्पेस स्टेशन पर जाने के लिए पर्यटकों को एक रात के लिए 35 हजार डॉलर यानी करीब 24 लाख रुपये खर्च करने होंगे। हर साल 12 निजी अंतरिक्ष यात्रियों को अंतरराष्ट्रीय स्पेस स्टेशन पर भेजा जाएगा।   

4 of 6
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : File photo
नासा के मुताबिक, निजी अंतरिक्ष यात्रियों को स्पेस स्टेशन तक जाने के लिए 30 दिन का समय दिया जाएगा और वो अमेरिका के अंतरिक्ष यान से यात्रा करेंगे। हालांकि अंतरिक्ष में जाने से पहले यात्रियों को जरूरी ट्रेनिंग दी जाएगी। साथ ही उन्हें अंतरिक्ष उड़ान के लिए स्वास्थ्य सेवाएं भी मुहैया करायी जाएंगी।
विज्ञापन

5 of 6
अंतरराष्ट्रीय स्पेस स्टेशन - फोटो : Social media
बता दें कि अंतरराष्ट्रीय स्पेस स्टेशन को बनाने की शुरुआत साल 1998 में हुई थी और इसे अमेरिका और रूस ने साथ मिलकर बनाया था। अमेरिकी कारोबारी डेनिस टिटो अंतरराष्ट्रीय स्पेस स्टेशन पर जाने वाले पहले पर्यटक थे। वह साल 2011 में वहां गए थे। इसके लिए उन्होंने करीब एक अरब रुपये खर्च किए थे।  
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
अंतरराष्ट्रीय स्पेस स्टेशन - फोटो : Social media
बीबीसी की रिपोर्ट के मुताबिक, अंतरराष्ट्रीय स्पेस स्टेशन एक तरह का कृत्रिम उपग्रह है, जहां लोग रहकर काम करते हैं और तरह-तरह के प्रयोग करते हैं। इस स्पेस स्टेशन को अंतरिक्ष के जुड़े शोध के लिए बनाया गया था। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें