फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिंद्रा की गाड़ियां खरीदने का बेहतरीन मौका, XUV500, Marazzo पर मिल रही जबरदस्त छूट

Tue, 11 Jun 2019 03:27 PM IST
Harendra Chaudhary ऑटो डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 8
Mahindra Cars - फोटो : सांकेतिक
जून की इस चिलचिलाती गर्मी में महिंद्रा राहत की खबर लेकर आई है। महिंद्रा की कारों पर 55 हजार रुपये तक का डिस्काउंट ऑफर का जा रहा है। यह डिस्काउंट महिंद्रा के डीलरों की तरफ से दिया जा रहा है। जानते हैं महिंद्रा की किन कारों पर है डिस्काउंट...
 
विज्ञापन

महिंद्रा TUV300, TUV300 Plus

2 of 8
mahindra TUV 300
महिंद्रा ने हाल ही में इस कार को अपडेट किया है और फ्रंट ग्रिल के साथ ब्लैक बॉडी क्लैडिंग जैसे फीचर शामिल किए गए हैं। कंपनी अब अपनी इस कार पर 55 हजार रुपये तक का डिस्काउंट दे रही है, वहीं 9 सीटर TUV300 Plus पर 35 हजार रुपये तक का डिस्काउंट मिलेगा। TUV300 में 1.5 लीटर का डीजल इंजन लगा हुआ है, जो 100 एचपी की पावर देता है, जबकि TUV300 Plus में 2.2 लीटर का डीजल इंजन लगा है, जो 120 एचपी की पावर देता है।
 
विज्ञापन

महिंद्रा KUV100 NXT

3 of 8
Mahindra KUV100
महिंद्रा इस कार पर 45 हजार रुपये तक का डिस्काउंट ऑफर कर रही है एंट्री सेंगमेंट की इस पहली मोनोकॉक हैचबैक में पेट्रोल और डीजल दोनों वेरियंट आते हैं। 1.2 लीटर का पेट्रोल इंजन 83 एचपी की पावर और 1.2 लीटर का डीजल इंजन 78 एचपी की पावर देता है। इस कार की टक्कर मारुति सुजुकी इग्निस और फोर्ड फ्रीस्टाइल से है।
 

महिन्द्रा स्कॉर्पियो

4 of 8
Mahindra Scorpio
महिन्द्रा नेक्स्ट जेनरेशन स्कॉर्पियो को अगले साल 2020 में करेगी। कंपनी ने इस कार को 2002 में लांच किया था। वहीं डीलर इस कार पर 40 हजार रुपये तक का डिस्काउंट ऑफर कर रहे हैं। यह छूट स्कॉर्पियो के चुनिंदा वेरियंट्स पर ही मिलेगी। स्कॉर्पियो में दो डीजल इंजन आते हैं 2.5 लीटर और 2.2 लीटर डीजल इंजन। वहीं इसके टॉप वेरिंट में 4 व्हील ड्राइव का फीचर मिलता है।
 
विज्ञापन

महिंद्रा जाइलो

5 of 8
mahindra Xylo - फोटो : Youtube
कंपनी अपनी स्पेसियस और जबरदस्त इंजन वाली एमपीवी कार पर 35 हजार रुपये तक का डिस्काउंट ऑफर कर रही है। जाइलो दो इंजन आप्शंस में आती है। इसमें 2.5 लीटर का 93 एचपी की पावर वाला इंजन और 2.2 लीटर का डीजल इंजन 119 एचपी की पावर देता है। हालांकि जाइलो केवल 5 स्पीड मैनुअल गियर बॉक्स के साथ ही आती है। खबरों के मुताबिक कंपनी जल्द ही इस कार नए उत्सर्जन मानको के चलते बंद कर सकती है।
 
विज्ञापन

महिंद्रा नूवोस्पोर्ट

6 of 8
Mahindra Nuvosport - फोटो : Nuvosport
नूवोस्पोर्ट महिंद्रा की कॉम्पैक्ट एसयूवी है, लेकिन यह लोगों में ज्यादा पॉपुलर नहीं हो पाई। वहीं इस कार पर 35 हजार रुपये का डिस्काउंट ऑफर किया जा रहा है। हालांकि इस बात की भी पक्की खबरें है कि महिंद्रा इस कार अप्रैल 2020 से पहले नए उत्सर्जन मानकों के चलते बंद कर सकती है। कार में 5 स्पीड मैनुअल और एएमटी गियरबॉक्स मिलता है।
 
विज्ञापन

महिन्द्रा XUV500

7 of 8
Mahindra XUV500 W3
महिंद्रा ने हाल ही में इस एसयूवी के बेस वेरियंट की कीमतें कम की हैं। महिंद्रा ने टाटा हैरियर को देखते हुए यह कदम उठाया है। कंपनी इस एसयूवी पर 27,500 रुपये का डिस्काउंट दे रही है। इसमें एक पेट्रोल और एक डीजल इंजन मिलता है। 2.2 लीटर का डीजल इंजन 155 एचपी की पावर देता है, जबकि 2.2 लीटर का पेट्रोल इंजन 140 एचपी की पावर देता है।
 
विज्ञापन

महिंद्रा मराजो

8 of 8
Mahindra Marazzo M8 Variant
महिन्द्रा मराजो को पिछले साल सितंबर में लान्च किया गया था। मराजो के साइज की वजह से उसे काफी पसंद का जा रहा है। मराजो देश की दूसरी सबसे सुरक्षित व्हीकल में से एक है, और हाल ही में इसे NCAP रेटिंग में दूसरी स्थान मिल चुका है। कंपनी मराजो पर 22,500 रुपये का डिस्काउंट ऑफर कर रही है। इसमें 123 एचपी वाला 1.5 लीटर का डीजल इंजन मिलता है, जो 6 स्पीड मैनुअल गियरबॉक्स के साथ आएगा।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें