फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mars News: मंगल ग्रह पर रहस्यमयी दरारें देखकर वैज्ञानिक हैरान, निकल रहा है काला-नीला धुंआ

Fri, 01 Jul 2022 10:25 AM IST
धर्मेंद्र सिंह फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
मंगल ग्रह पर रहस्यमयी दरारें देखकर वैज्ञानिक हैरान - फोटो : Pixabay
Mars News:  मंगल ग्रह हमेशा से वैज्ञानिकों के लिए आकर्षण का केंद्र रहा है। इस ग्रह पर जीवन नहीं मिला है, लेकिन इंसान मंग्रह इंसानी जीवन की शुरुआत करना चाहता है और इसकी कोशिश में लगा हुआ है। अब इस बीच मंगल ग्रह से हैरान करने वाली तस्वीरें सामने आई हैं। ये तस्वीरें नासा के सैटेलाइट ने खींची हैं। इन तस्वीरों से एक रहस्यमयी घटना के बारे में जानकारी मिली है। लाल ग्रह पर ठंड का मौसम समाप्त होने वाला है और अब वहां पर बसंत के महीने की शुरुआत होने वाली है। 

मंगल के सतह पर कई भुजाओं वाले निशान नजर आए हैं। लाल ग्रह चार ऋतुएं देखने को मिलती हैं। यहां पर 190 दिनों तक बसंत ऋृतु रहती है जो धरती से दो गुना है। फोटो में देख सकते हैं कि मंगल की सतह पर सफेद दाग जैसे पैचवर्क हैं जिनसे कई बार काला और नीला रंग का धुंआ निकलता है। वैज्ञानिकों ने बताया है कि मंगल की सतह पर ये बर्फ है जो मौसम में हो रहे बदलाव की वजह से गैस बन रही है।
विज्ञापन

2 of 5
मंगल ग्रह पर रहस्यमयी दरारें देखकर वैज्ञानिक हैरान - फोटो : Pixabay
जानिए क्यों बनी हैं दरारें

मंगल ग्रह की कक्षा में इस यान के ऑर्बिट को एरिजोना विश्वविद्यालय की तरफ से मैनेज किया जाता है। विश्वविद्यालय ने ही बताया है कि कई भुजाओं वाले इन पैच का निर्माण मिट्टी में जमे बर्फ की वजह से हुआ है। बसंत ऋतु की शुरुआत होते ही भुजाओं में दरारें पड़ने लगती हैं। 
 
विज्ञापन

3 of 5
मंगल ग्रह पर रहस्यमयी दरारें देखकर वैज्ञानिक हैरान - फोटो : Pixabay
एरिजोना विश्वविद्यालय ने बताया है कि भुजाओं में दरारें पानी के गैस बनने की वजह से पड़ती हैं। इस प्रक्रिया को सब्लिमेशन कहा जाता है। टीम की तरफ से कहा गया है कि सतह पर स्प्रे और जिग-जैग बसंत आने की तरफ इशारा कर रहे हैं। 

4 of 5
मंगल ग्रह पर रहस्यमयी दरारें देखकर वैज्ञानिक हैरान - फोटो : Pixabay
इसके साथ ही अंतरिक्ष यान ने लाइट टोन वाले आउटक्रॉप की भी तस्वीरें ली हैं जो क्लोराइड जमा नजर आ रहे हैं। नासा की रिकॉनिसेंस ऑर्बिटर के हाई रेजोल्यूशन से इन तस्वीरों को लिया गया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
मंगल ग्रह पर रहस्यमयी दरारें देखकर वैज्ञानिक हैरान - फोटो : Pixabay
साल 2005 में इस ऑर्बिटर को मंगल के लिए लॉन्च किया गया था। यह सबसे अच्छे कैमरों में शामिल है। इस ऑर्बिटर की सहायता से भविष्य की लैंडिंग साइट को चुनने में सहायता मिलेगी। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें