फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इस चीज के लिए स्पेस में पहुंचाया गया ओवन

Fri, 28 Jun 2019 01:35 PM IST
प्रशांत राय फीचर डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
प्रतीकात्मक फोटो - फोटो : Social media
एक तरफ जहां स्पेस में अंतरिक्ष यात्रियों को रहने के लिए जद्दोजहद करनी पड़ती है तो वहीं दूसरी तरफ अब स्पेस में यात्रियों को फ्रेश खाना देने की तैयारी की जा रही है। फ्रेश खाने के लिए ओवन स्पेस स्टेशन पर भेज दिया गया है। ऐसा बताया जा रहा है कि इस ओवन में अंतरिक्ष यात्री बिस्कुट तैयार कर सकते हैं। 
विज्ञापन

2 of 5
प्रतीकात्मक फोटो - फोटो : NASA
पहले अंतरिक्ष यात्री स्पेस में जाने के लिए डीहाईड्रेटेड या पका हुआ भोजन साथ ले जाते थे। लेकिन अब इस बात की उम्मीद जताई जा रही है कि जल्द ही स्पेस में अंतरिक्ष यात्री बिस्किट बना लेंगे। नासा के पूर्व अंतरिक्ष यात्री माइक मैसिमिनो ने बताया कि हम देखना चाहते हैं कि शून्य गुरुत्वाकर्षण में बिस्किट को बेक करने की प्रक्रिया कैसे काम करती है। स्पेस स्टेशन में पृथ्वी जैसा वातावरण तैयार करने के लिए कृत्रिम वातावरण तैयार किया जाता है। यह जानना रोमांचक होगा कि माइक्रोग्रेविटी में बिस्किट कैसे बनाया जाएगा। 
विज्ञापन

3 of 5
प्रतीकात्मक फोटो
मैसिमिनो ने बताया कि इतिहास में ऐसा पहली बार होगा कि अंतरिक्ष यात्री स्पेस में बना बिस्किट खा सकेंगे। साथ ही उन्होंने यह भी बताया कि इस बात की जानकारी हमें नहीं है कि अंतरिक्ष में बिस्किट एक बार में बनेंगे या नहीं लेकिन उसकी खुशबू अच्छी होगी। 

4 of 5
प्रतीकात्मक फोटो
उन्होंने बताया कि अंतरिक्ष में बिस्किट बनाना केवल आनंद लेने के लिए ही नहीं है। हम देखना चाहते हैं किमाइक्रोग्रेविटी में ओवन कैसे काम करते हैं। बिस्किट को ओवन में सेंकना, इसका आकार और स्वाद कैसा होगा। वैज्ञानिकों ने कहा है कि पृथ्वी पर बने कुकीज और स्पेस में बने कुकीज में कुछ अंतर जरुर होगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
प्रतीकात्मक फोटो - फोटो : NASA
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार इस ओवन को जीरो जी किचेन और डबलट्री बॉय हिल्टन कंपनी ने मिलकर तैयार किया है। इस ओवन का आकार एक बेलनाकार कंटेनर जैसे दिखाई देता है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें