फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

NASA Asteroid 2024 yr4: नासा की चेतावनी, इस साल पृथ्वी से टकरा सकता है एस्टेरॉयड, जानिए कितना है खतरनाक

Sun, 09 Feb 2025 05:33 PM IST
धर्मेंद्र सिंह फीचर डेस्क, अमर उजाला

सार

NASA Asteroid 2024 yr4: नासा ने कहा है कि साल 2032 में इस एस्टेरॉयड के धरती से टकराने की संभावना बढ़ गई है। नासा के सेंटर फॉर नियर अर्थ ऑब्जेक्ट स्टडीज का कहना है कि एस्टेरॉयड 2024 YR4 के टकराने की संभावना अब 2.3 फीसदी है।
विज्ञापन
1 of 5
नासा की चेतावनी, इस साल पृथ्वी से टकरा सकता है एस्टेरॉयड - फोटो : Adobe Stock
NASA Asteroid 2024 yr4: एस्टेरॉयड को धरती के लिए खतरा माना जाता है। कहा जाता है कि अगर कभी पृथ्वी से एस्टेरॉयड की टक्कर होती है, तो तबाही मच जाएगी। वैज्ञानिकों ने कई बार धरती से एस्टेरॉयड के टकराने की आशंका जताई, लेकिन कभी ऐसा नहीं हुआ है। वैज्ञानिकों ने अब एक एस्टेरॉयड की खोज की है, जिसके धरती से टकराने की संभावना जताई गई है। इस एस्टेरॉयड को लेकर वैज्ञानिकों ने चेतावनी जारी की है। 

इस एस्टेरॉयड का नाम 2024 YR4 रखा गया है, जिसे धरती के खतरनाक बताया गया है। अमेरिकी अंतरिक्ष एजेंसी नासा ने कहा है कि साल 2032 में इस एस्टेरॉयड के धरती से टकराने की संभावना बढ़ गई है। नासा के सेंटर फॉर नियर अर्थ ऑब्जेक्ट स्टडीज का कहना है कि एस्टेरॉयड 2024 YR4 के टकराने की संभावना अब 2.3 फीसदी है, जो दिसंबर में पहले अनुमानित 1.3 फीसदी ज्यादा है। इसका मतलब यह है कि इसके पृथ्वी से सबसे नजदीकी से टकराने की संभावना अब 43 में से 1 है। यह एस्टेरॉयड  22 दिसंबर 2032 को पृथ्वी से टकरा सकता है। हालांकि, विशेषज्ञों ने कहा है कि घबराने की कोई जरूरत नहीं है। 
विज्ञापन

2 of 5
नासा की चेतावनी, इस साल पृथ्वी से टकरा सकता है एस्टेरॉयड - फोटो : Freepik
पहली बार एस्टेरॉयड को 27 दिसंबर, 2024 को क्षुद्रग्रह स्थलीय-प्रभाव अंतिम चेतावनी प्रणाली (ATLAS) ने देखा था। जांच में पता चला कि एटलस ने दो दिन पहले ही इसकी तस्वीर ले ली थी। इसके बाद जैसे-जैसे इसके बारे में और जानकारियां मिलती गईं, तब खगोलविद इसकी कक्षा की जानकारी हासिल कर पाए। इसके बाद उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि इस एस्टेरॉयड के पृथ्वी से भी टकराने की आशंका है।
 
विज्ञापन

3 of 5
नासा की चेतावनी, इस साल पृथ्वी से टकरा सकता है एस्टेरॉयड - फोटो : Freepik
यूरोपीय अंतरिक्ष एजेंसी ने जताई ऐसी संभावना

यूरोपीय अंतरिक्ष एजेंसी ने एक हफ्ते पहले बताया था कि एस्टेरॉयड के पृथ्वी से बिना किसी दुर्घटना के गुजरने की संभावना 1.3 फीसदी था। एजेंसी का अनुमान था कि करीब 99 फीसदी संभावना है कि यह धरती से बिना टक्कर के गुजर जाएगा। 

Delhi Election Special: चुनाव के नतीजों के बाद कहां जाती हैं ईवीएम मशीनें? जानिए पूरी प्रक्रिया

4 of 5
नासा की चेतावनी, इस साल पृथ्वी से टकरा सकता है एस्टेरॉयड - फोटो : Freepik
खगोलविद की लोगों से अपील

इसके पृथ्वी से टकराने की संभावना बढ़ने के बाद भी खगोलविदों ने लोगों से शांत रहने की अपील की है। एडिनबर्ग विश्वविद्यालय में ग्रहीय खगोल विज्ञान के प्रोफेसर कॉलिन स्नोडग्रास का कहना है कि जब तक इसकी पुष्टि नहीं हो जाती है। तब तक दूरबीनों के साथ इस पर और ध्यान देने की जरूरत है। उन्होंने कहा कि ज्यादा डेटा से भविष्य की भविष्यवाणियां सटीक होंगी। 

Viral Video: दूल्हा-दुल्हन की एंट्री के समय रिश्तेदारों ने की ऐसी हरकत, ढाई करोड़ लोगों ने देख डाला वीडियो


 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
नासा की चेतावनी, इस साल पृथ्वी से टकरा सकता है एस्टेरॉयड - फोटो : Freepik
नासा का बयान

नासा के ग्रह रक्षा समन्वय कार्यालय के शोधकर्ता मौली वासर ने बताया कि अतीत में कई ऐसी चीजें रही हैं जो जोखिम सूची में ऊपर उठ गई हैं। हालांकि, ज्यादा डेटा आने के बाद नीचे चली गई हैं। इस एस्टेरॉयड को टोरिनो इम्पैक्ट हैजर्ड स्केल पर तीन रेटिंग दी गई है। यह शून्य से (कोई जोखिम नहीं) से लेकर 10 यानी सभ्यता को खत्म करने वाला प्रभाव तक है। विशेषज्ञों ने कहा है कि यह 2024 YR4 को आधिकारिक जोखिम सूचियों में सबसे ऊपर रखता है,लेकिन इसके बाद भी चिंता की कोई वजह नहीं है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें