Asteroid News: एस्टेरॉयड को लेकर दुनियाभर की अंतरिक्ष एजेंसियां समय-समय चेतावनी जारी करती है। अब एक विशालकाय एस्टेरॉयड पृथ्वी के पास से गुजरने वाला है। अमेरिकी अंतरिक्ष एजेंसी नासा ने इस एस्टेरॉयड को लेकर चेतावनी जारी की है। एस्टेरॉयड (Asteroid News in Hindi) को पृथ्वी के लिए काफी लंबे समय से खतरा बताया जा रहा है। वैज्ञानिकों के मुताबिक, अगर कभी पृथ्वी से एस्टेरॉयड की टक्कर होती है, तो धरती पर भयानक तबाही मच सकती है। कई बार एस्टेरॉयड के पृथ्वी से टकराने की संभावना जताई गई, लेकिन कभी ऐसा नहीं हुआ है। हालांकि, कहा जाता है कि एक बार पृथ्वी से एस्टेरॉयड की टक्कर हुई थी, जिसके बाद डायनासोर विलुप्त हो गए थे।
अमेरिकी अंतरिक्ष एजेंसी की टीम इस एस्टेरॉयड पर नजर रख रही है। टीम को इस दौरान इसके रास्ते के बारे में पता चला है। नासा की तरफ से इस एस्टेरॉयड 2020 WG नाम दिया गया है। यह 500 फीट के आकार का है। विशेषज्ञों की तरफ से कहा गया है कि कि इस खगोलीय पिंड से फिलहाल पृथ्वी को कोई खतरा नहीं है, लेकिन इस पर एजेंसी नजर रख रही है।