NASA Artemis II: अमेरिकी अंतरिक्ष एजेंसी नासा ने आर्टेमिस II मिशन को 1 अप्रैल 2026 को लॉन्च किया था। इस मिशन के दौरान चार अंतरिक्ष यात्री चांद के चारों तरफ की यात्रा की। इसके बाद ओरियन स्पेसक्राफ्ट पृथ्वी की तरफ वापस आ रहा है। अभी तक सबकुछ ठीक था, लेकिन अब स्पेसक्राफ्ट में लगभग 192 करोड़ का बने टॉयलेट में अचानक खराबी आ गई है। अंतरिक्ष में यूरिन को फेकने वाला सिस्टम बंद हो गया है। नासा का कहना है कि एक केमिकल रिएक्शन के कारण यूरिन सिस्टम में खराबी आई है। पॉटी निकालने वाला अलग सिस्टम है, जो ठीक चल रहा है।
अंतरिक्ष यात्री क्रिस्टीना कोच ने बताया कि यूनिवर्सल वेस्ट मैनेजमेंट सिस्टम से जले हुए हीटर की तरह दुर्गंध आ रही है। फ्लाइट डायरेक्टर रिक हेनफ्लिंग ने कहा कि अब भी टॉयलेट काम कर रहा है। लेकिन वेस्टवॉटर टैंक को खाली करने में समस्या है। मतलब निकासी कम हो गई है, जिसकी वजह से अंतरिक्ष यात्री बैकअप का इस्तेमाल कर रहे हैं। अभी सभी अंतरिक्ष यात्री व्यक्तिगत दोबारा इस्तेमाल किए जाने वाले कंटेनर का इस्तेमाल कर रहे हैं।