फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दुनिया ने पहली बार देखी चांद की ऐसी तस्वीर, गड्ढे, सूर्य ग्रहण और मंगल ग्रह, नासा ने जारी किया अद्भुत वीडियो

Wed, 08 Apr 2026 03:11 PM IST
Dharmendra Kumar Singh फीचर डेस्क, अमर उजाला

सार

NASA Artemis 2 Moon:अमेरिका की अंतरिक्ष एजेंसी नासा (NASA) ने आर्टेमिस II मिशन के अंतरिक्ष यात्रियों द्वारा ली गई तस्वीरों और वीडियो को जारी किया है। यह वीडियो अद्भुत है। इन तस्वीरों और वीडियो में आप सूर्य ग्रहण, मंगल ग्रह और चांद के गड्ढे देख सकते हैं। 
विज्ञापन
1 of 5
दुनिया ने पहली बार देखी चांद की ऐसी तस्वीरें - फोटो : NASA
NASA Artemis 2 Moon Photo: अमेरिका की अंतरिक्ष एजेंसी नासा (NASA) ने 1 अप्रैल 2026 को आर्टेमिस II मिशन लॉन्च किया। इस मिशन के तहत के चार अंतरिक्ष यात्री स्पेस में गए हैं। साल 1972 के बाद पहली बार इंसान चांद के इतने करीब पहुंचे हैं। 54 साल पहले अंतिम बार 1972 में अपोलो-17 मिशन के तहत इंसानों ने चांद पर कदम रखा था। लंबे इंतजार के बाद इंसान चांद के करीब पहुंचा है। 

आर्टेमिस II मिशन के अंतरिक्ष यात्रियों ने चांद को बेहद नजदीक से देखा। चांद का चक्कर लगाते हुए अंतरिक्ष यात्रियों ने चांद के उस हिस्से को देखा, जिसे अभी तक किसी ने नहीं देखा था। उन्होंने इस नजारे को कैमरे में कैद कर लिया। अब नासा ने आर्टेमिस-2 मिशन के तहत लिए गए तस्वीरों और वीडियो को जारी किया है।

तस्वीरों और वीडियो में आप बेहद खूबसूरत और अद्भुत नजारे को देख सकते हैं। इसमें अंतरिक्ष सुंदर और डरावना दोनों दिख रहा है। ओरियन कैप्सूल ने इस वीडियो को रिकॉर्ड किया है। इसमें वह हिस्सा दिखाई दे रहा है, जिसे अभी तक किसी ने नहीं देखा था। नासा के आर्टेमिस II मिशन ने अब इस रहस्य पर से भी पर्दा उठा दिया है।
 
विज्ञापन

2 of 5
दुनिया ने पहली बार देखी चांद की ऐसी तस्वीरें - फोटो : NASA
वीडियो में क्या है? 

नासा द्वारा शेयर किए गए वीडियो में चांद का वह हिस्सा नजर आ रहा है,  जो हमेशा हमसे छिपा रहता है। इस वीडियो में चांद पर विशाल क्रेटर्स (गड्ढे) दिख रहे हैं। इसमें आप चांद पर चट्टानों को भी साफ देख सकते हैं। चांद की सूखी सतह के पीछे से धरती निकलते हुए दिख रही है।

ओरियन स्पेसक्राफ्ट चंद्रमा के पीछे से होकर गुजरा, तो अंतरिक्ष यात्रियों ने पृथ्वी से कभी नहीं दिखने वाले चंद्रमा के हिस्से की तस्वीरें और वीडियो लिए। वीडियो में आप चंद्रमा की सतह पर मौजूद गहरे गड्ढे और पथरीले इलाके को देख सकते हैं। वीडियो में एक तरफ चंद्रमा का अंधेरे वाला हिस्सा और दूसरी तरफ सूरज की रोशनी से चमकता हुआ आकाश नजर आ रहा है। पृथ्वी के भी कुछ हिस्से पर सूर्य की रोशनी दिख रही है और कुछ हिस्से पर अंधेरा है। 
 
विज्ञापन

3 of 5
दुनिया ने पहली बार देखी चांद की ऐसी तस्वीरें - फोटो : NASA
आर्टेमिस II मिशन के अंतरिक्ष यात्रियों द्वारा ली गई इस तस्वीर में चंद्रमा पूरी तरह से सूर्य को ढकता हुआ नजर आ रहा है। चंद्रमा इतना विशाल दिख रहा है कि वो सूर्य को पूरी तरह ढक लेता है। इस दौरान 54 मिनट तक पूर्ण ग्रहण रहा। इसमें चंद्रमा के नीयर साइड की हल्की चमक भी देख सकते हैं। यह पृथ्वी से रिफलेक्शन से बनी है। 

Viral News: अमेरिका-ईरान में युद्ध रुकवाने की वाहवाही लूट रहे शहबाज शरीफ, पाकिस्तानी खोज रहे इस सवाल का जवाब




4 of 5
दुनिया ने पहली बार देखी चांद की ऐसी तस्वीरें - फोटो : NASA
अंतरिक्ष यात्रियों ने कब बनाया वीडियो

ओरियन धरती से 4,06,000 किलोमीटर से ज्यादा की दूरी पर था, उस समय इस वीडियो को बनाया गया है। इसस पहले अपोलो-13 ने ऐसी कोशिश की थी, लेकिन उस समय कैमरों की तकनीक का इतना विकास नहीं हुआ था। 

Viral Video: दिल्ली मेट्रो में लड़के की जबरदस्त मिमिक्री सुन लोग हंस-हंसकर हुए बेहाल, जमकर वायरल हो रहा वीडियो




विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
दुनिया ने पहली बार देखी चांद की ऐसी तस्वीरें - फोटो : NASA
अंतरिक्ष यात्री ने क्या कहा? 

इसमें मिशन के कमांडर रीड वाइसमैन की आवाज सुनाई दे रही है। उन्होंने बेहद शांत, लेकिन डरावना नजारा बताया है। उन्होंने कहा कि  हम चांद के पीछे से गुजर रहे थे, तो ऐसा लगा कि हम ब्रह्मांड के किसी ऐसे कोने में हैं जहां समय रुक गया हो। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें