कोरोना वायरस महामारी से भारत समेत विश्व के अधिकांश देश प्रभावित हैं। किसी भी व्यक्ति के रिपोर्ट पॉजिटिव आने पर उसे क्वारंटीन किया जा रहा है। लेकिन महाराष्ट्र के नागपुर में क्वारंटीन से जुड़ा एक ऐसा मामला सामने आया है, जिसे जानकर आप हैरत में पड़ जाएंगे। नागपुर में एक महिला कांस्टेबल ने अपने प्रेमी के साथ क्वारंटीन होने के लिए उसे अपना पति बता दिया। इस मामले का खुलासा भी बहुत ही दिलचस्प तरीके से हुआ।
विज्ञापन
2 of 6
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
दरअसल, यह मामला बजाज नगर थाने का है। यहां महिला कांस्टेबल को उसके साथ के एक कर्मचारी के कोरोना पटजिटिव होने पर क्वारंटीन सेंटर भेजा गया था। क्वारंटीन सेंटर पर महिला कांस्टेबल ने बताया कि उसका पति पोस्टल विभाग में काम करता है। उसे भी क्वारंटीन किया जाना चाहिए।
विज्ञापन
3 of 6
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : Pixabay
पीटीआई की रिपोर्ट के मुताबिक, महिला कांस्टेबल ने अपने पति के नामपर प्रेमी को ही क्वारंटीन करवा दिया। महिला का प्रेमी शादीशुदा था, जब वह तीन दिन तक घर नहीं पहुंचा तो उसकी पत्नी को इसके बारे में पता चला।
4 of 6
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : Pixabay
उसकी पत्नी क्वारंटीन सेंटर पर पहुंची, तो उसे अंदर जाने से रोक दिया गया। इसके बाद वो बजाज नगर थाने पर पहुंच कर पति की शिकायत दर्ज कराई। पत्नी के शिकायत पर पुलिस आयुक्त डॉ भूषण कुमार उपाध्याय ने मामले की जांच के आदेश दिए।
विज्ञापन
5 of 6
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : Pixabay
इस मामले की जांच कर रहे पुलिस अधिकारी ने बताया कि महिला कांस्टेबल अविवाहित है। उसके सहकर्मी के कोरोना संक्रमित होने के बाद उसे क्वारंटीन में रखा जाना था। इस दौरान वो अपने प्रेमी को ही पति बताकर क्वारंटीन सेंटर में चली गई। महिला का प्रेमी शादीशुदा है। मामले का खुलासा होने के बाद व्यक्ति को दूसरे क्वारंटीन सेंटर भेजा गया।
जानकारी के मुताबिक महिला कांस्टेबल और व्यक्ति पिछले साल अक्तूबर में मिले थे। उसके बाद से ही ये दोनों एक-दूसरे के संपर्क में थे और रिलेशनशिप में आ गए थे।