फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रहस्यों से भरा है यह आइलैंड, जहां साल में सिर्फ एक दिन ही जाने की मिलती है इजाजत

Sat, 19 Oct 2019 10:42 AM IST
सोनू शर्मा फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 6
आइनहैलो आइलैंड, स्कॉटलैंड - फोटो : Social media
दुनिया में कई ऐसे आइलैंड (द्वीप) हैं, जो रहस्यों से भरे हुए हैं। एक ऐसा ही आइलैंड स्कॉटलैंड में भी है, जिसे आइनहैलो द्वीप के नाम से जाना जाता है। दिल के आकार का यह द्वीप है तो बेहद ही खूबसूरत, लेकिन सबसे हैरानी की बात ये है कि यहां साल में सिर्फ एक दिन ही लोगों को जाने की इजाजत मिलती है। बाकी के 364 दिन इस आइलैंड पर आना संभव ही नहीं है। 
विज्ञापन

2 of 6
आइनहैलो आइलैंड, स्कॉटलैंड - फोटो : Social media
यह द्वीप इतना छोटा है कि इसे नक्शे में ढूंढ पाना भी बेहद ही मुश्किल है। इस द्वीप को लेकर कई रहस्यमयी कहानियां भी प्रचलित हैं। पौराणिक कथाओं के मुताबिक, आइनहैलो भूत-प्रेतों का द्वीप है। 
विज्ञापन

3 of 6
आइनहैलो आइलैंड, स्कॉटलैंड - फोटो : Social media
किस्से-कहानियों के मुताबिक, इस आइलैंड पर बुरी आत्माओं का साया है। कोई भी व्यक्ति इस द्वीप की आने की अगर कोशिश करता है तो ये बुरी आत्माएं द्वीप को हवा में गायब कर देती हैं। कहा तो यह भी जाता है कि इस द्वीप पर जलपरियां रहती हैं, जो गर्मी के मौसम में ही पानी से बाहर निकलती हैं। 

4 of 6
आइनहैलो आइलैंड, स्कॉटलैंड - फोटो : Social media
स्कॉटलैंड के हाईलैंड्स विश्वविद्यालय के प्रोफेसर डेन ली के मुताबिक, इस आइलैंड पर हजारों साल पहले भी लोग रहा करते थे, लेकिन वर्ष 1851 में यहां प्लेग की बीमारी फैल गई, जिसकी वजह से यहां रहने वाले लोग यह द्वीप छोड़कर चले गए। अब यह द्वीप बिल्कुल वीरान पड़ा हुआ है। यहां कई पुरानी इमारतों के मलबे मिले हैं। पुरातत्वविदों के मुताबिक, खुदाई में यहां पाषाण काल की भी कई दीवारें मिली हैं। 
विज्ञापन

5 of 6
आइनहैलो आइलैंड, स्कॉटलैंड - फोटो : Social media
यह द्वीप कब बना, इसकी जानकारी किसी के पास भी नहीं है। पुरातत्वविदों का कहना है कि यह शोध करने वाली जगह है। अगर इसपर शोध किया जाए तो इतिहास के कई ऐसे रहस्य खुल जाएंगे, जो लोगों को हैरान कर देंगे।   
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
आइनहैलो आइलैंड, स्कॉटलैंड - फोटो : Social media
आइनहैलो द्वीप ओर्कने आइलैंड से महज 500 मीटर की दूरी पर स्थित है, जहां लोग रहते हैं, लेकिन इसके बावजूद आइनहैलो द्वीप पर आना बिल्कुल भी आसान नहीं है। यहां तक कि नाव के जरिए भी यहां तक पहुंच पाना संभव नहीं है, क्योंकि यहां बहने वाली नदियों में इतने ज्यादा ज्वार भाटे आते हैं कि वो रास्ता ही रोक देते हैं। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें