Death Mystery: मृत्यु एक अटल सत्य है, क्योंकि जिसने भी धरती पर जन्म लिया है उसकी मृत्यु निश्चित है। लेकिन मरने के बाद क्या होता है इस तरह के सवाल सभी के मन होते हैं। मरते समय लोग क्या महसूस करते हैं। क्या मरने वाले शख्स का दूसरा जन्म होता है? एक और सबसे बड़ा सवाल है कि क्या कोई मरने के बाद स्वर्ग और नर्क में जाता है। ऐसी बातें हम लोग अक्सर सुनते हैं। लेकिन अब एक एक्सपर्ट ने मौत के इन रहस्यों से पर्दा उठाने कोशिश की है। इस एक्सपर्ट ने मौत के रहस्य से पर्दा उठाने की कोशिश की है। उन्होंने बताया है कि मौत के बाद क्या होता है और मरते समय इंसान क्या महसूस करता है?
इतने स्टेज में होती है मौत
डॉक्टर थॉमस फ्लाइसमन ने बताया है कि मौत की पांच स्टेज होती है। थॉमस फ्लाइसमन ने 35 सालों तक एक्सीडेंट एंड इमरजेंसी डॉक्टर के तौर पर काम किया है। उनका कहना है कि उन्होंने लगभग 2000 लोगों को अपने सामने मरते हुए देखा है।