फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Death Mystery: सुलझ गया मौत का रहस्य? ऐसे होती है इंसानों की मौत, शख्स ने किया चौंकाने वाला दावा

Mon, 23 May 2022 06:21 PM IST
धर्मेंद्र सिंह फीचर डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 7
सुलझ गया मौत का रहस्य - फोटो : Pixabay
Death Mystery: मृत्यु एक अटल सत्य है, क्योंकि जिसने भी धरती पर जन्म लिया है उसकी मृत्यु निश्चित है। लेकिन मरने के बाद क्या होता है इस तरह के सवाल सभी के मन होते हैं। मरते समय लोग क्या महसूस करते हैं। क्या मरने वाले शख्स का दूसरा जन्म होता है? एक और सबसे बड़ा सवाल है कि क्या कोई मरने के बाद स्वर्ग और नर्क में जाता है। ऐसी बातें हम लोग अक्सर सुनते हैं। लेकिन अब एक एक्सपर्ट ने मौत के इन रहस्यों से पर्दा उठाने कोशिश की है। इस एक्सपर्ट ने मौत के रहस्य से पर्दा उठाने की कोशिश की है। उन्होंने बताया है कि मौत के बाद क्या होता है और मरते समय इंसान क्या महसूस करता है? 

इतने स्टेज में होती है मौत

डॉक्टर थॉमस फ्लाइसमन ने बताया है कि मौत की पांच स्टेज होती है। थॉमस फ्लाइसमन ने 35 सालों तक एक्सीडेंट एंड इमरजेंसी डॉक्टर के तौर पर काम किया है। उनका कहना है कि उन्होंने लगभग 2000 लोगों को अपने सामने मरते हुए देखा है। 
विज्ञापन

2 of 7
सुलझ गया मौत का रहस्य - फोटो : Pixabay
डॉक्टर थॉमस फ्लाइसमन ने उन लोगों से भी बात की है जो मौत के मुंह से निकलकर बाहर आए हैं यानी जिनकी जान जाते-जाते बची है। आइए जानते हैं डॉक्टर थॉमस द्वारा बताए गए पांच कारणों को। 
विज्ञापन

3 of 7
सुलझ गया मौत का रहस्य - फोटो : Pixabay
मौत की पहली स्टेज में इंसान को सुनाई देना बंद हो जाता है और शांति महसूस करता है। उसके मन से डर, तकलीफें और चिंताएं दूर हो जाती हैं। 

4 of 7
सुलझ गया मौत का रहस्य - फोटो : Pixabay
डॉक्टर थॉमस का कहना है कि दूसरी स्टेज में लोगों का शरीर हल्का महसूस करता है। उन्हें ऐसा लगता है कि वह हवा में उड़ रहा है। 
विज्ञापन

5 of 7
सुलझ गया मौत का रहस्य - फोटो : Pixabay
तीसरी स्टेज में इंसान को राहत महसूस होता है। डॉक्टर थॉमस का कहना है कि उनसे बात करने वाले 98 फीसदी लोगों ने बताया कि वह आराम महसूस कर रहे थे। बाकी दो फीसदी लोगों को डरावने जीव नजर आ रहे थे और डरावनी आवाजें सुनाई देती थीं। इसके अलावा खराब गंध भी आती थी। 
विज्ञापन

6 of 7
सुलझ गया मौत का रहस्य - फोटो : Pixabay
डॉक्टर थॉमस फ्लाइसमन के मुताबिक, मौत के चौथे स्टेज में इंसान को बहुत तेज, गर्म और अपनी तरफ खींचने वाली रोशनी दिखाई देती है। यह उजाला धीरे-धीरे अंधकार हो जाता है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
सुलझ गया मौत का रहस्य - फोटो : Pixabay

पांचवी स्टेज में इंसान की मौत हो चुकी होती है। इस दुनिया को वह अलविदा कह चुका होता है। डॉक्टर थॉमस जिन लोगों से बात की है उनमें 10 प्रतिशत लोगों की जान बच गई है। उन्होंने बताया कि वह खूबसूरत दुनिया को देखा जहां प्यार को महसूस किया जा सकता है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें