फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mysterious Village: भारत में मौजूद हैं ये सबसे रहस्यमयी गांव, जानिए क्यों यहां आना चाहते हैं विदेशी?

Sat, 16 Aug 2025 06:07 PM IST
धर्मेंद्र सिंह फीचर डेस्क, अमर उजाला

सार

Mysterious Village: भारत अपने खूबसूरत और अनोखे गांवों के लिए पूरी दुनिया में जाना जाता है। देश के कई गांवों में प्राकृतिक सुंदरता, संस्कृति और परंपराओं का अद्भुत मेल दिखाई देता है। विदेशी पर्यटकों के बीच कुछ गांव बहुत लोकप्रिय हैं।
विज्ञापन
1 of 5
भारत में मौजूद हैं ये सबसे रहस्यमयी गांव - फोटो : Instagram
Mysterious Village: भारत अपने खूबसूरत और अनोखे गांवों के लिए पूरी दुनिया में जाना जाता है। देश के कई गांवों में प्राकृतिक सुंदरता, संस्कृति और परंपराओं का अद्भुत मेल दिखाई देता है। विदेशी पर्यटकों के बीच कुछ गांव बहुत लोकप्रिय हैं। इन्हीं में शामिल है हिमाचल प्रदेश की पार्वती घाटी में स्थित मलाना गांव, जिसे अनोखी संस्कृति और रहस्यमयी परंपराओं के लिए जाना जाता है। 

एक मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, इस गांव के लोग अपने आपको सिकंदर महान की सेना का वंशज मानते हैं। यहां पर बाहरी लोगों के लिए अलग नियम है और जीवनशैली विदेशी पर्यटकों को आकर्षित करती है। 
 
विज्ञापन

2 of 5
भारत में मौजूद हैं ये सबसे रहस्यमयी गांव (सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : Adobe Stock
माना जाता है कि खोनोमा गांव एशिया का पहला 'ग्रीन विलेज'है। यह गांव अपनी साफ-सफाई, पर्यावरण संरक्षण और हरियाली के लिए जाना जाता है। यहां की जनजातीय संस्कृति और खूबसूरत प्राकृतिक नजारे विदेशियों को आकर्षित करते हैं। 

प्रेमानंद जी महाराज के सामने जादूगर ने दिखाया ऐसा करतब, पेपर से बना दी नोट की गड्डी, अंगूठी से निकाल दी भभूत
विज्ञापन

3 of 5
भारत में मौजूद हैं ये सबसे रहस्यमयी गांव (सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : Adobe Stock
मावलीनॉन्ग को एशिया का सबसे स्वच्छ गांव बताया जाता है। इस गांव में लोग सफाई को काफी महत्व देते हैं। यह गांव फूलों से हमेशा सजा रहता है। इस गांव की सबसे बड़ी खासियत ‘लिविंग रूट ब्रिज’ भी है। इसे देखने के लिए दूर-दूर से पर्यटक पहुंचते हैं।

Viral Video: सड़क पर खुलेआम रोमांस! बाइक की टंकी पर प्रेमी से लिपटी लड़की का वीडियो वायरल, लोगों ने लगाई फटकार

4 of 5
भारत में मौजूद हैं ये सबसे रहस्यमयी गांव (सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : Adobe Stock
स्पीति घाटी में किब्बर स्थित है। इस गांव की गिनती दुनिया के सबसे ऊंचाई पर बसे गांवों में होती है। यहां की पहचान बर्फ से ढंके पहाड़, साफ आसमान और बौद्ध मठ हैं। विदेशी यात्रियों के बीच यह गांव भी मशहूर है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
भारत में मौजूद हैं ये सबसे रहस्यमयी गांव (सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : Adobe Stock
उत्तराखंड में स्थित चोपता एक खूबसूरत हिल स्टेशन और छोटा सा गांव है, जिसे भारत का मिनी स्विट्जरलैंड कहा जाता है। तुंगनाथ मंदिर और चंद्रशिला ट्रैक के लिए यह गांव बेस पॉइंट है। यहां की प्राकृतिक खूबसूरती, बर्फीले पहाड़ और शांत वातावरण किसी जन्नत की तरह हैं। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें