फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mysterious Place: इस जगह के रहस्य को आज तक नहीं जान पाया कोई, यहां पहुंचते ही अचानक गायब हो जाते हैं विमान

Sat, 15 Mar 2025 06:16 PM IST
धर्मेंद्र सिंह फीचर डेस्क, अमर उजाला

सार

Mysterious Place: बरमूडा ट्राएंगल की तरह ही नवादा ट्राएंगल में भी रहस्यमयी घटनाएं घटती हैं। कहा जाता है कि यह जगह इतनी खतरनाक है कि यहां से गुजरने वाला कोई भी विमान आज तक लौटकर वापस नहीं गया।
विज्ञापन
1 of 6
इस जगह के रहस्य को आज तक नहीं जान पाया कोई - फोटो : Adobe Stock
Mysterious Place: दुनिया में कई रहस्यमयी और खतरनाक जगहे हैं। माना जाता है कि धरती पर अगर कोई सबसे खतरनाक जगह है तो वो बरमूडा ट्राएंगल और एरिया-51 है, लेकिन आज हम आपको एक ऐसी जगह के बारे में बताने वाले हैं, जिसे बरमूडा ट्राएंगल से भी ज्यादा खतरनाक माना जाता है। यह जगह अमेरिका के नवादा में स्थित है, जिसे नवादा ट्राएंगल के नाम से भी जाना जाता है। 

बरमूडा ट्राएंगल की तरह ही नवादा ट्राएंगल में भी रहस्यमयी घटनाएं घटती हैं। कहा जाता है कि यह जगह इतनी खतरनाक है कि यहां से गुजरने वाला कोई भी विमान आज तक लौटकर वापस नहीं गया। एक रिपोर्ट के मुताबिक, बीते 60 सालों में यहां 2 हजार से भी अधिक विमान क्रैश हो चुके हैं और सैकड़ों पायलट कभी जिंदा नहीं लौटे। 

कहा जाता है कि नवादा ट्राएंगल में कोई ऐसी रहस्यमयी शक्ति है जो विमानों को अपनी ओर खींच लेती है, जिसकी वजह से वो क्रैश हो जाते हैं। अब वो कौन सी शक्ति है, यह अभी तक वैज्ञानिकों के लिए रहस्य ही बना है। 
 
विज्ञापन

2 of 6
इस जगह पर पहुंचते ही जहाज हो जाते हैं अचानक गायब - फोटो : Adobe Stock
एरिया-51 में भी कुछ ऐसा ही होता है। कहा जाता है कि यहां या तो कोई गुरुत्वाकर्षण शक्ति है जो विमानों को अपनी ओर आकर्षित कर लेती है या इस जगह पर एलियंस हो सकते हैं। हालांकि, कुछ लोगों का यह भी मानना है कि एरिया-51 में अमेरिका का टॉप सीक्रेट मिलिट्री बेस है, जहां एलियंस को रखा जाता है और उनपर रिसर्च किया जाता है।  
 
विज्ञापन

3 of 6
बेहद रहस्यमयी है ये जगह - फोटो : Adobe Stock
क्षेत्रफल के हिसाब से देखें तो नवादा ट्राएंगल काफी बड़ा इलाका है और इसी इलाके में लास वेगास, योसेमाइट नेशनल पार्क और एरिया-51 भी आता है। इस इलाके में जिस तरह भारी तादाद में विमान क्रैश हुए हैं, यही वजह है कि लोग एलियंस के अस्तित्व की बातें मानने लगे हैं। उनका कहना है कि अमेरिका ने एलियंस के साथ जिस तरह से छेड़छाड़ की है, ये उसी का नतीजा है। लोग अमेरिका पर एलियंस की जानकारी को छिपाने का आरोप लगाते हैं। 

Blood Rain in Iran: ईरान में समुद्र का पानी हुआ लाल, क्या सच में हुई खून की बारिश, जानिए आखिर क्या है रहस्य

4 of 6
क्या एलियंस से है इस जगह का कोई नाता - फोटो : Adobe Stock
25 हजार वर्ग मील में फैले नवादा ट्राएंगल में 18 साल पहले घटी एक घटना की पहेली आज भी अनसुलझी ही है। अमेरिका के अरबपति कारोबारी स्टीव फॉसेट का विमान 3 सितंबर, 2007 को अचानक लापता हो गया था और उसके बाद उनका कुछ पता नहीं चला। 

Himba Tribe Women: सिर्फ शादी के दिन पानी से नहाती हैं इस जनजाति की महिलाएं, जानिए इनके बारे में रोचक बातें...
विज्ञापन

5 of 6
कहां पर है यह रहस्यमयी जगह - फोटो : Adobe Stock
सबसे हैरानी की बात तो यह है कि स्टीव को विमान उड़ाने का लंबा अनुभव था। उनके नाम 100 से भी ज्यादा रिकॉर्ड थे। हालांकि, साल 2008 में वैज्ञानिकों और रेस्क्यू टीम को अन्य विमान हादसों वाली जगहों पर स्टीव का आईकार्ड, विमान के अवशेष और कुछ हड्डियां मिली थीं। बाद में जांच में पता चला कि वो हड्डियां स्टीव की ही थीं। 

Surya Grahan 2025: कब लगेगा साल का पहला सूर्य ग्रहण? भारत में दिखेगा या नहीं? जानिए समय और तारीख
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
क्या मानते हैं वैज्ञानिक - फोटो : Adobe Stock
कुछ वैज्ञानिकों का मानना है कि नवादा ट्राएंगल में विमान हादसे एलियंस की वजह से नहीं, बल्कि एयर प्रेशर की वजह से होते होंगे। उनका मानना है कि यहां विमान पहाड़ों के ऊपर से उड़ते हैं, लेकिन फिर अचानक ही रेगिस्तान जैसी जमीन आ जाती है। इस कारण पायलट यहां के एयर प्रेशर को समझ नहीं पाते और विमान क्रैश हो जाते होंगे। हालांकि, यह सिर्फ उनका अंदाजा है। यह अभी तक साबित नहीं हो पाया है। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें