Blood Rain in Iran: क्या आपने कभी खून की बारिश देखी है या इसके के बारे में सुना है? सोशल मीडिया पर इन दिनों एक वीडियो सामने आए हैं, जिसमें दिख रहा है बारिश के बाद समुद्र की जमीन और समुद्र का पानी खून की तरह लाल हो गया है। सोशल मीडिया पर कई लोग इसे खून की बारिश बता रहे हैं, तो कई लोगों का कहना है कि कयामत आने वाली है।
यह ईरान के एक समुद्र तट की है। जब वहां की रेत और पानी अचानक बारिश के बाद खून की तरह लाल रंग में बदल गए। इस नजारे नें लोगों को डरा दिया है, क्योंकि इस तरह का नजारा बेहद कम देखने को मिलता है। कोई इसे खून की बारिश बता रहा है, कोई इसे किसी शक्ति का प्रभाव, तो कोई जलवायु परिवर्तन का असर बता रहा है। क्या यह सच में खून की बारिश है या ऐसा किसी सुपर पावर की वजह से हुआ? हम आपको अपनी इस खबर में पूरी कहानी विस्तार से बताते हैं।