फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक ऐसी जगह, जहां हर वक्त कड़कती रहती है आसमानी बिजली, वैज्ञानिक भी नहीं सुलझा पाए रहस्य

Sun, 05 Jan 2020 10:57 AM IST
सोनू शर्मा फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 8
कैटाटुम्बो लाइटनिंग - फोटो : Social media
विज्ञान आज भले ही कितनी भी तरक्की कर चुका है, लेकिन धरती पर आज भी ऐसी बहुत ही जगहें हैं, जहां का रहस्य सुलझाने में वैज्ञानिक भी नाकाम रहे हैं। ऐसी ही एक जगह दक्षिण अमेरिकी देश वेनेजुएला में भी है, जहां एक झील के ऊपर हर वक्त बिजली कड़कती रहती है, लेकिन इसका रहस्य आज तक कोई भी जान नहीं पाया है। 
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 8
कैटाटुम्बो लाइटनिंग - फोटो : Social media
ये तो आपने सुना ही होगा कि आसमान में बिजली एक जगह पर दो बार कभी नहीं चमकती, लेकिन आपको जानकर आश्चर्य होगा कि इस जगह पर एक घंटे में हजारों बार बिजली चमकती है। 
विज्ञापन

3 of 8
कैटाटुम्बो लाइटनिंग - फोटो : Social media
दुनिया को हैरान कर देने वाले इस रहस्य को 'बीकन ऑफ मैराकाइबो' कहा जाता है। इसके और भी कई नाम हैं, जैसे कि कैटाटुम्बो लाइटनिंग, एवरलास्टिंग स्टॉर्म, ड्रैमेटिक रोल ऑफ थंडर। इस जगह को दुनिया का कुदरती बिजली घर भी कहते हैं। 

4 of 8
कैटाटुम्बो लाइटनिंग - फोटो : Social media
बीबीसी की रिपोर्ट के मुताबिक, वेनेजुएला में कैटाटुम्बो नदी जिस जगह पर मैराकाइबो झील में मिलती है, वहां साल में 260 दिन तूफानी होते हैं। इन 260 दिनों की तूफानी रातों में यहां रात भर बिजली चमकती रहती है। 
विज्ञापन

5 of 8
कैटाटुम्बो लाइटनिंग - फोटो : Social media
मैराकाइबो झील का नाम सबसे ज्यादा बिजली चमकने वाले स्थान के तौर पर गिनीज बुक में दर्ज है। सर्दियों के मौसम में तो कम, लेकिन बरसात के मौसम में यहां खूब बिजली चमकती है। एक रिपोर्ट के मुताबिक, इस मौसम में यहां हर मिनट 28 बार बिजली चमकती है। 
विज्ञापन

6 of 8
कैटाटुम्बो लाइटनिंग - फोटो : Social media
आपको जानकर हैरानी होगी कि इस आसमानी बिजली की चमक इतनी ज्यादा होती है कि यह 400 किलोमीटर की दूरी से भी दिखाई देती है। लोगों का कहना है कि यह देखने में ऐसा लगता है कि जैसे आसमान बहुरंगी रोशनी में नहाया हुआ हो। 
विज्ञापन

7 of 8
कैटाटुम्बो लाइटनिंग - फोटो : Social media
दरअसल, इस इलाके में इतनी बिजली क्यों चमकती है, इसके बारे में जानने के लिए विशेषज्ञ सालों से लगे हुए हैं। 1960 के दशक में ऐसा माना गया था कि इस इलाके में यूरेनियम की मात्रा ज्यादा होती है इसलिए यहां आकाश में बिजली ज्यादा चमकती है। 
विज्ञापन

8 of 8
कैटाटुम्बो लाइटनिंग - फोटो : Social media
वैज्ञानिकों ने हाल ही में एक शोध किया था, जिसके मुताबिक झील के पास के तेल क्षेत्रों में मीथेन की प्रचुर मात्रा होने के चलते आकाश में बिजली ज्यादा चमकती है। हालांकि यूरेनियम और मीथेन वाला सिद्धांत प्रामाणिक तौर पर साबित नहीं हो सका है। इसलिए यह जगह अब भी रहस्य ही बनी हुई है। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें