Alien News: दुनियाभर में एलियंस को लेकर बहस जारी है। एलियंस को लेकर आए दिन अलग-अलग दावे किए जाते हैं। कई बार लोगों ने एलियन (Alien) और यूएफओ (UFO) देखने का दावा भी किया है। क्या ब्रह्मांड में एलियन का अस्तित्व है? इसको लेकर दुनियाभर के वैज्ञानिक सालों से शोध कर रहे हैं, लेकिन उन्हें अभी तक कोई कामयाबी नहीं मिली पाई है।
करीब 36 साल पहले आसमान में कई रहस्यमयी यूएफओ देखे गए थे और पांच लड़ाकू विमानों ने इनका पीछा किया था। बताया गया कि यूएफओ की चौड़ाई करीब 300 फीट थी और वह 18 हजार किमी प्रति घंटे की रफ्तार से उड़ रहा था। ब्राजील में 19 मई 1986 को शाम के समय यह घटना हुई थी। अब एक बार फिर इस घटना के बारे में चर्चा की जा रही है, क्योंकि ब्राजील की सीनेट में इस घटना को लेकर बहस होने की संभावना है। आइए जानते हैं इस घटना के बारे में...