Ajab-Gajab: दुनिया में कई ऐसे रहस्य हैं, जिन्हें आज तक कोई नहीं सुलझा पाया है। इन उलझी हुई गुत्थियों को सुलझाने की वैज्ञानिकों और शोधकर्ताओं ने कई कोशिशें की, लेकिन उन्हें कामयाबी नहीं मिली। वैज्ञानिक या शोधकर्ता जितनी बार भी इन रहस्यों को सुलझाने की कोशिश करते हैं, वो उतना ही उलझ जाते हैं। हम अपनी खबर में एक ऐसी ही जगह के बारे में बताएंगे।
दरअसल, कुछ ऐसी ही जगह अमेरिका में भी है। यहां एक जगह अपने आप में बेहद रहस्यमयी है। ऐरिजोना की सुपरस्टीशन पहाड़ियां आज भी लोगों के लिए रहस्य बनी हुई हैं। यहां पर द लॉस्ट डचमैन गोल्ड माइन में सोने की खदाने हैं, लेकिन जो यहां गया वह वापस लौटकर नहीं आया। इस राज का आज तक नहीं पता चल पाया।