फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mysterious Ball: अंतरिक्ष से रहस्यमयी गोले फेक रहे एलियंस? भारत के इन गांवों में हड़कंप, वैज्ञानिक कर रहे जांच

Mon, 16 May 2022 02:23 PM IST
धर्मेंद्र सिंह फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
भारत के इन गांवों में मिले रहस्यमयी गोले - फोटो : Twitter @JOYLIFEIN10
Mysterious Ball: गुजरात के कई गावों में रहस्यमयी गोले मिल रहे हैं जो अंतरिक्ष से नीचे गिरे हैं। आसमान से गोले गिरने के बाद गुजरात के इन गावों में हड़कंप मच गया है। अभी तक गुजरात के तीन जिलों में अंतरिक्ष से गिर गोले मिले हैं। वडोदरा के तीन गावों में ऐसे मलबे मिले हैं। गेंद की आकार के इन गोलों को देखकर हर कोई हैरत में पड़ गया है। गुजरात के गांवों में मिलने वाले इन गोलों की भौतिक अनुसंधान प्रयोगशाला (पीआरएल) जांच करेगा। 

12 मई को सबसे पहले गुजरात के आणंद जिले के भालेज, खंभोलज और रामपुरा गावों में सबसे पहले अंतरिक्ष से गिरे गोले मिले थे। फिर खेड़ा जिले के चकलासी गांव में ऐसे गोले मिले। इनमें कुछ गोले धातु की गेंदों की तरह हैं। 14 मई को वडोदरा जिले के सावली गांव में भी ऐसा ही गोला मिला है। स्थानीय फोरेंसिक साइंस लैबोरेट्रीज (एफएसएल) के विशेषज्ञों ने बायोहैजर्ड्स इलाकों की जांच की जो इंसानों और जानवरों को प्रभावित कर सकते हैं। 
विज्ञापन

2 of 5
भारत के इन गांवों में मिले रहस्यमयी गोले - फोटो : iStock

ग्रामीण वडोदरा के एसपी रोहन आनंद का कहना है कि सावली में पाए गए वस्तुओं को जांच के लिए गांधीनगर में फोरेंसिक विज्ञान निदेशालय (डीएफएस) भेजा जाएगा। आणंद के एसपी अजीत राजियन का कहना है कि जिले के तीन गांवों में गिर गोले मिश्र धातुओं से बने हुए लगे रहे हैं। उनका कहना है कि इसका इस्तेमाल रॉकेट छोड़ने के दौरान होता है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि गेंदों का वजन पांच किलोग्राम है। 
विज्ञापन

3 of 5
भारत के इन गांवों में मिले रहस्यमयी गोले - फोटो : istock
एक मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, खेड़ा के एसपी राजेश गढ़िया अहमदाबाद में भौतिक अनुसंधान प्रयोगशाला (पीआरएल) के वैज्ञानिकों से संपर्क साधा है ताकि इन संदिग्ध गोलों की जांच की जा सके। पीआरएल अंतरिक्ष विभाग के तहत आने वाला एक स्वायत्त संस्थान है। अब जांच के बाद ही पता चल पाएगा कि आखिर यह क्या चीज है। 

4 of 5
space, galaxy - फोटो : istock

चीन के प्रक्षेपण वाहन का हो सकता है मलबा 

हार्वर्ड स्मिथसोनियन सेंटर फॉर एस्ट्रोफिजिक्स के खगोलशास्त्री जोनाथन मैकडॉवेल का कहना है कि यह चीन के प्रक्षेपण वाहन चांग झेंग 3 बी सीरियल Y86 का मलबा हो सकता है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
भारत के इन गांवों में मिले रहस्यमयी गोले - फोटो : iStock
सोशल मीडिया पर अलग-अलग किए जा रहे दावे

गुजरात के कई गावों में गोले गिरने की घटनाएं सामने आने के बाद इनकी तस्वीरें सोशल मीडिया भी वायरल हो गई हैं। इंटरनेट पर यूजर्स इन गेंदों को लेकर अलग-अलग दावे कर रहे हैं। कई सोशल मीडिया यूजर्स का कहना है कि ये एलियंस के गोले हैं। हालांकि अब यह जांच के बाद ही पता चल पाया कि आखिर ये गोले किस चीज के हैं और क्या हैं? 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें