फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भारत का वो रहस्यमय कुंड, जहां ताली बजाते ही ऊपर उठने लगता है पानी

Fri, 03 Jan 2020 01:43 PM IST
सोनू शर्मा फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
दलाही कुंड, बोकारो - फोटो : Social media
दुनिया में ऐसे कई जलकुंड हैं, जिनके रहस्य आज भी अनसुलझे हैं। एक ऐसा ही रहस्यमय कुंड भारत में भी है। इस कुंड का रहस्य जानकर आप भी हैरान रह जाएंगे और सोचेंगे कि ऐसा कैसे हो सकता है। तो चलिए जानते हैं इस रहस्यमय कुंड के बारे में...
विज्ञापन

2 of 5
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Social media
ये रहस्यमय कुंड झारखंड के बोकारो जिल में स्थित है। इसके बारे में कहा जाता है कि अगर आप कुंड के सामने ताली बजाएंगे तो पानी अपने आप ऊपर उठने लगता है। यह देखने में ऐसा लगता है जैसे किसी बर्तन में पानी उबल रहा है। इस रहस्य का पता आज तक भू-वैज्ञानिक भी नहीं लगा पाए हैं।  
विज्ञापन

3 of 5
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pexels
इसे दलाही कुंड के नाम से जाना जाता है। यह कंक्रीट की दीवारों से घिरा हुआ है। कहते हैं कि इस कुंड में से गर्मियों में ठंडा और सर्दियों में गर्म पानी निकलता है। यह भी एक रहस्य ही है। 

4 of 5
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Social media
लोगों की मान्यता है कि इस कुंड के पानी में नहाने से चर्म रोग दूर हो जाते हैं। भू-वैज्ञानिकों का कहना है कि अगर इस कुंड के पानी से नहाने पर चर्म रोग दूर होते हैं तो इसका मतलब ये है कि इसमें गंधक और हीलियम गैस मिला हुआ है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Social media
इस जगह पर हर साल मकर संक्रांति पर मेला लगता है। दूर-दूर से लोग यहां नहाने के लिए आते हैं। इस रहस्यमयी कुंड के पास ही दलाही गोसाईं नामक देवता का स्थान है, जहां हर रविवार को लोग पूजा करने के लिए आते हैं।  
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें