फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वो रहस्यमय आइलैंड जहां महिलाओं का जाना है मना, पुरुषों के लिए भी बने हैं कड़े नियम

Sat, 21 Dec 2019 03:30 PM IST
सोनू शर्मा फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 6
ओकिनोशिमा आइलैंड, जापान - फोटो : Social media
दुनिया में ऐसी कई जगह हैं, जो किसी न किसी वजह से मशहूर हैं। एक ऐसी है जगह जापान में भी है, जिसे ओकिनोशिमा आइलैंड के नाम से जाना जाता है। इस आइलैंड पर महिलाओं का जाना प्रतिबंधित है। यहां तक कि इस आइलैंड पर जाने के लिए पुरुषों के लिए भी कड़े नियम बनाए गए हैं। 

विज्ञापन

2 of 6
ओकिनोशिमा आइलैंड, जापान - फोटो : Social media
ओकिनोशिमा आइलैंड को यूनेस्को ने विश्व धरोहर घोषित किया है। 700 वर्ग मीटर में फैले इस टापू के बारे में कहा जाता है कि चौथी से नौवीं शताब्दी तक यह कोरियाई प्रायद्वीप और चीन के बीच व्यापार का केंद्र हुआ करता था। 
विज्ञापन

3 of 6
ओकिनोशिमा आइलैंड, जापान - फोटो : Social media
इस आइलैंड को धार्मिक रूप से काफी पवित्र माना जाता है। पुराने समय से चली आ रही धार्मिक पाबंदियां आज भी इस आइलैंड पर मान्य हैं, जिनमें महिलाओं के आने पर प्रतिबंध भी शामिल है। 

4 of 6
ओकिनोशिमा आइलैंड, जापान - फोटो : Social media
कहते हैं कि इस आइलैंड पर जाने से पहले पुरुषों को निर्वस्त्र होकर नहाना जरूरी होता है। यहां नियम इतने कड़े हैं कि पूरे साल में सिर्फ 200 पुरुष ही इस टापू पर जा सकते हैं।  
विज्ञापन

5 of 6
ओकिनोशिमा आइलैंड, जापान - फोटो : Social media
जो लोग इस आइलैंड पर जाते हैं, उन्हें सख्त हिदायत दी जाती है कि वो वहां से कोई भी चीज अपने साथ न लाएं। यहां तक कि उन्हें यह भी हिदायत दी जाती है कि अपनी यात्रा के बारे में किसी से भी न बताएं। असाही शिंबून अखबार की रिपोर्ट के मुताबिक वहां से लौटने वाले लोग अपने साथ घास तक भी नहीं ला सकते। 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
ओकिनोशिमा आइलैंड, जापान - फोटो : Social media
दरअसल, इस आइलैंड पर मुनाकाता ताइशा ओकित्सु मंदिर मौजूद है, जहां समुद्र की देवी की पूजा की जाती है। वहीं, 17वीं शताब्दी में यहां जहाजों की सुरक्षा के लिए पूजा की जाती थी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें