World's Most Remote Lighthouse: दुनिया में कई लाइटहाउस हैं, लेकिन क्या आपको दुनिया का सबसे दूरस्थ लाइटहाउस के बारे में पता है। आइसलैंड में स्थित थ्रीडरंगर लाइटहाउस को दुनिया का सबसे दूरस्थ लाइटहाउस कहा जाता है। सबसे हैरानी की बात है कि यह समुद्र के बीचों-बीच एक ऊंची चट्टान पर स्थित है। यह पर जाना किसी एडवेंचर से कम नहीं है।
कहां पर बना है लाइटहाउस?
आइसलैंड के दक्षिणी तट से करीब 7.2 किलोमीटर दूर, तीन खड़ी चट्टानों के समूह में से एक पर थ्रीडरंगर लाइटहाउस को बनाया गया है। इसका निर्माण 1939 में किया गया था। तब से ही यह
समुद्र में नाविकों और जहाजों के लिए मार्गदर्शक का काम करता है। इसकी खासियत यह है कि एक खतरनाक और दुर्गम स्थान पर स्थित है। इस स्थान पर जाने के लिए हेलीकॉप्टर की सहायता लेनी पड़ती है।