फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भारत का वो रहस्यमयी किला, जिसमें छुपा है अरबों का खजाना, आज तक नहीं खोज पाया कोई

Tue, 30 Jul 2019 05:32 PM IST
सोनू शर्मा फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 8
सुजानपुर का किला - फोटो : Social media
भारत में राजाओं के ऐसे कई किले हैं, जो किसी न किसी वजह से मशहूर हैं। एक ऐसा ही किला हिमाचल प्रदेश के हमीरपुर जिले में है, जो काफी रहस्यमयी है। कहते हैं कि इस किले में किसी अज्ञात जगह पर अरबों का खजाना छुपा हुआ है, जिसे आज तक खोजा नहीं जा सका है। 
विज्ञापन

2 of 8
सुजानपुर का किला - फोटो : tripadvisor
इस किले को सुजानपुर के किले के नाम से जाना जाता है। यहां छुपे खजाने की वजह से ही इसे हमीरपुर का 'खजांची किला' भी कहा जाता है। इस किले को कटोच वंश के राजा अभय चंद ने 260 साल पहले यानी साल 1758 में बनवाया था। उसके बाद यहां राजा संसार चंद ने राज किया। 
विज्ञापन

3 of 8
सुजानपुर का किला - फोटो : tripadvisor
कहते हैं कि इस किले में आज भी राजा संसार चंद का खजाना मौजूद है, लेकिन इस खजाने के रहस्य से न तो आज तक पर्दा उठ पाया है और न ही कोई खजाने तक पहुंच पाया है। 

4 of 8
सुजानपुर का किला - फोटो : tripadvisor
ऐसा माना जाता है कि किले के अंदर ही एक पांच किलोमीटर लंबी सुरंग है, लेकिन इस सुरंग के अंतिम छोर तक आज तक कोई भी नहीं पहुंच पाया है। रास्ता तंग और अंधेरा होने के कारण इस सुरंग में 100 मीटर से ज्यादा अंदर जाने की कोई सोचता भी नहीं। 
विज्ञापन

5 of 8
सुजानपुर का किला - फोटो : tripadvisor
किले के आसपास रहने वाले ग्रामीणों का कहना है कि रात में किले से अजीब-अजीब आवाजें आती हैं। उनका मानना है कि खजाने की रक्षा किले में मौजूद रूहानी ताकतें करती हैं। हालांकि इसका कोई पुख्ता सबूत किसी के पास नहीं है। 
विज्ञापन

6 of 8
सुजानपुर का किला - फोटो : tripadvisor
कहा जाता है कि राजा संसार चंद इस किले का प्रयोग लूटे हुए खजाने को छुपाने के लिए करते थे। इसी के लिए उन्होंने किले में एक गुप्त सुरंग का निर्माण करवाया था, जिसका रास्ता सीधे खजाने तक जाकर खुलता था। 
विज्ञापन

7 of 8
सुजानपुर का किला - फोटो : tripadvisor
यहां छिपे खजाने की खोज में मुगलों समेत कई राजा-महाराजा और ग्रामीण किले में कई बार खुदाई कर चुके हैं। यहां तक वो उस रहस्यमयी सुरंग में भी जाने की कोशिश कर चुके हैं, लेकिन सबको अब तक नाकामी ही हाथ लगी है। 
विज्ञापन

8 of 8
सुजानपुर का किला - फोटो : tripadvisor
कहते हैं कि खजाने का रहस्य राजा संसार चंद के मरने के साथ ही दफ्न हो गया। यहां तक कि उनके परिवार के किसी भी सदस्य को भी वो खजाना नहीं मिल पाया।  
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें