फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दुनिया का सबसे डरावना जंगल, अंदर जाते ही गायब हो जाते हैं लोग

Thu, 14 Nov 2019 09:47 AM IST
नवनीत राठौर फीचर डेस्क, अमार उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 7
होया बस्यू जंगल, रोमानिया - फोटो : Social media
हमारी दुनिया कई तरह की जगहों से भरी पड़ी है। कई जगह ऐसी हैं जहां जाने पर आपको शांति और सुकुन मिलेगा वहीं कई ऐसी डरावनी जगहें हैं, जहां जाने से डरते हैं।  कुछ ऐसी ही जगह रोमानिया के ट्रांसल्वेनिया प्रांत में है। इस जगह पर ऐसी-ऐसी अजीबोगरीब घटनाएं घटित होती हैं कि लोगों को अब इस जगह पर जाने में रूह कांप जाती है। आइए जानते हैं इस रहस्यमयी जगह के बारे में विस्तार से...
विज्ञापन

2 of 7
होया बस्यू जंगल, रोमानिया - फोटो : Social media
‘होया बस्यू’, जिसे दुनिया के सबसे डरावने जंगलों में से एक माना जाता है। यहां घटने वाली रहस्यमयी घटनाओं के कारण ही इस जगह को 'रोमानिया या ट्रांसल्वेनिया का बरमूडा ट्राएंगल' कहते हैं। यह कुख्यात जंगल क्लुज काउंटी में स्थित है, जो क्लुज-नेपोका शहर के पश्चिम में है। यह जंगल लगभग 700 एकड़ में फैला हुआ है और माना जाता है कि यहां सैकड़ों लोग लापता हो गए हैं।
विज्ञापन

3 of 7
होया बस्यू जंगल, रोमानिया - फोटो : Social media
इस जंगल में पेड़ मुड़े हुए और टेढ़े-मेढ़े दिखाई देते हैं, जो दिन के उजाले में भी बेहद ही डरावने लगते हैं। इस जगह को लोग यूएफओ (उड़नतस्तरी) और भूत-प्रेतों से भी जोड़कर देखते हैं। इसके अलावा कहा जाता है कि यहां कई लोग रहस्यमयी तरीके से गायब भी हो चुके हैं।

4 of 7
होया बस्यू जंगल, रोमानिया - फोटो : Social media
होया बस्यू जंगल को लेकर पहली बार लोगों की दिलचस्पी तब जगी थी, जब इस क्षेत्र में एक चरवाहा लापता हो गया था। सदियों पुरानी किवदंती के अनुसार, वह आदमी जंगल में जाते ही रहस्यमयी तरीके से गायब हो गया था। हैरानी की बात तो ये थी कि उस समय उसके साथ 200 भेड़ें भी थीं।
विज्ञापन

5 of 7
होया बस्यू जंगल, रोमानिया - फोटो : Social media
कुछ साल पहले एक सैन्य तकनीशियन ने इस जंगल में एक उड़नतस्तरी को देखने का दावा किया था। इसके अलावा साल 1968 में भी एमिल बरनिया नाम के एक शख्स ने यहां आसमान में एक अलौकिक शरीर को देखने का दावा किया था। यहां घूमने आने वाले कुछ पर्यटकों ने भी कुछ इसी तरह की घटनाओं का जिक्र किया है।
विज्ञापन

6 of 7
होया बस्यू जंगल, रोमानिया - फोटो : Social media
कहते हैं कि कुछ लोग यहां घूमने के उद्देश्य से आये थे, लेकिन वह कुछ देर के लिए गायब हो गए और कुछ समय बाद फिर से आ गये। लोगों का कहना है कि इस जंगल में रहस्यमयी शक्तियों का वास है। यहां पर लोगों को अजीब सी आवाजें भी सुनाई देती हैं। यही कारण है कि लोग इस जंगल में पांव तक रखना नहीं चाहते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
होया बस्यू जंगल, रोमानिया - फोटो : Social media
किवंदती के अनुसार, साल 1870 में यहां पास के ही गांव में रहने वाले एक किसान की बेटी गलती से इस जंगल में घुस गई और उसके बाद गायब हो गई। लोगों को हैरानी तो तब हुई, जब वह लड़की ठीक पांच साल बाद जंगल से वापस आ गई, लेकिन वह अपनी याददाश्त पूरी तरह से खो चुकी थी। हालांकि कुछ समय के बाद ही उसकी मौत भी हो गई।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें