प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
अफ्रीका में घटती हाथियों की आबादी का एक तिहाई हिस्सा बोत्सवाना में है। ब्रिटेन स्थित नेशनल पार्क रेस्क्यू के डॉ. मैकेन ने बीबीसी को बताया कि वन्यजीव संरक्षण से जुड़े लोगों ने मई की शुरुआत में ही सरकार को इस संबंध में चेताया था। डेल्टा के ऊपर से उड़ते हुए उन्हें कुछ ऐसा दिखा था जो चिंता में डालने वाला था।
वो बताते हैं कि तीन घंटे की उड़ान के दौरान संरक्षण कार्यकर्ताओं को हाथियों के 169 शव दिखाई दिए। एक महीने बाद जब दोबारा परीक्षण और जांच की कई तो ये संख्या बढ़कर 350 हो चुकी थी। उनके मुताबिक, अगर मान लिया जाए कि इन हाथियों की मौत सूखे के कारण हुई तो भी यह बेहद विचित्र है।