फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mysterious Discoveries: दुनिया की इन रहस्यमयी खोजों से वैज्ञानिक भी हैं हैरान, आज तक कोई नहीं सुलझा पाया

Mon, 31 Mar 2025 02:38 PM IST
धर्मेंद्र सिंह फीचर डेस्क, अमर उजाला

सार

Mysterious Discoveries: वैज्ञानिकों और पुरातत्वविदों ने अतीत से जुड़ी कई पहेलियों को सुलझाने में सफलता हासिल की है, जिससे लोगों को प्राचीन दुनिया को कुछ हद तक समझने में सफलता मिली है। हालांकि, कुछ ऐसे स्थान हैं, जो आज भी रहस्य हैं। 
विज्ञापन
1 of 5
दुनिया की इन रहस्यमयी खोजों से वैज्ञानिक भी हैं हैरान - फोटो : Adobe Stock
Mysterious Discoveries: वैज्ञानिकों और पुरातत्वविदों ने अतीत से जुड़ी कई पहेलियों को सुलझाने में सफलता हासिल की है, जिससे लोगों को प्राचीन दुनिया को कुछ हद तक समझने में सफलता मिली है। हालांकि, कुछ ऐसे स्थान हैं, जो आज भी रहस्य हैं। इन पर भी पुरातत्वविद और वैज्ञानिक शोध कर रहे हैं। आइए जानते हैं कि आखिर कौन सी बड़ी खोजे हैं, जिनके रहस्य अभी भी अनसुलझे हैं। 

किन शी हुआन का मकबरा 

दुनिया के लिए चीन के पहले शासक किन शी हुआन का मकबरा रहस्य है। खुदाई के दौरान मकबरे में मिट्टी के बने कई सैनिक, घोड़े व अन्य वस्तुएं मिलीं। माना जाता है कि किन शी हुआन मृत्यु के बाद जीवन पर विश्वास करते थे। इसलिए ही उन्होंने टेराकोटा सेना बनवाई थी, लेकिन यह अभी तक रहस्य है कि कैसे यह मिट्टी के सैनिक राजा की सुरक्षा कर सकते थे। 210 ईसा पूर्व में चीनी सम्राट किन शी हुआन की हत्या की गई थी। करीब 2000 साल से यह जगह संरक्षित है। चीन की सरकार ने यहां शोध पर भी रोक लगा रखी है। 
 
विज्ञापन

2 of 5
एंटीकाइथेरा मैकैनिज्म का रहस्य - फोटो : Adobe Stock
एंटीकाइथेरा मैकैनिज्म

करीब 100 साल पहले एंटीकाइथेरा मैकैनिज्म को खोजा गया था। यह प्राचीन दुनिया का बेहतरीन कैलकुलेटर है, लेकिन इसकी पहेली को सुलझाना अभी भी एक बड़ी चुनौती है। यह हाथ से चलने वाली 2000 साल पुरानी डिवाइस है जो ब्रह्मांड की चाल को दिखाती थी। यह उस समय तक खोजे गए पांच ग्रहों की चाल, चांद का बढ़ना-घटना और सूर्य-चंद्र ग्रहण भी, लेकिन सबसे बड़ा सवाल अभी भी यह है कि इसे कैसे बनाया गया। कुछ शोधकर्ताओं का मानना है कि उन्होंने इस रहस्य के कुछ हिस्से को सुलझा लिया है। उनका कहना है कि इस डिवाइस को तैयार किया जा रहा है। इसको तैयार करने के बाद देखा जाएगा कि यह काम करती है या नहीं। अगर इसका रेप्लिका तैयार कर लिया जाता है, तो प्राचीन तकनीक से इसे दोहराने की कोशिश होगी।
 
विज्ञापन

3 of 5
क्लियोपैट्रा की कब्र कहां पर है? - फोटो : Adobe Stock
क्लियोपैट्रा

इतिहास में दुनिया की कई महिलाओं ने शासन किया। उन्होंने अपने शासन से एक मिसाल कायम की है, लेकिन इनमें सबसे शक्तिशाली और मौत के बाद भी सबसे चर्चित रहीं मिस्र की क्लियोपैट्रा हैं। खूबसूरती के साथ ही शासनकाल के लिए भी उनकी सराहना की गई। उनकी मौत के ज्यादातर लोग उन्हें उनकी सुंदरता के लिए मशहूर मानते रहे। क्लियोपैट्रा मूलरूप से कहां की रहने वाली थीं, इस बारे में अधिक ऐतिहासिक सबूत नहीं हैं। उनके मूल निवास को लेकर लोगों के विचार बंटे हैं।

कुछ लोगों का मानना है कि वह मेसेडोनिया से थीं जबकि कई लोगों का कहना है कि वह अफ्रीका से जुड़ी हुई थीं। लेकिन इसके बावजूद उन्होंने अपने आप को मिस्र की रानी के तौर पर स्थापित किया। वह टोलेमाइक साम्राज्य की आखिरी रानी बनीं और उनमें वह ऐसी पहली इंसान थीं जो मिश्र की भाषा बोलती थीं। उनका शासन इस बात का प्रमाण है कि वह सिर्फ सुंदर या आकर्षक ही नहीं थी बल्कि इससे कहीं ज्यादा चतुर थीं। रानी क्लियोपैट्रा से एक रहस्य जुड़ा है कि उनको आखिर मृत्यु के बाद कहां दफनाया गया था। यह अभी तक रहस्य है। 

Nostradamus Predictions: नास्त्रेदमस की भविष्यवाणियों ने दुनिया की बढ़ाई चिंता, जानिए आखिर क्या होने वाला है?

4 of 5
अटलांटिस को लेकर इतिहासकारों के बीच बहस जारी - फोटो : Adobe Stock
अटलांटिस 

अटलांटिस एक काल्पनिक द्वीप है। इसकी मौजूदगी को लेकर अभी तक इतिहासकारों के बीच बहस जारी है। अटलांटिस शहर के सही स्थान को लेकर अलग-अलग मत प्रस्तुत किए गए हैं। माना जाता है कि इसकी पहली व्याख्या ग्रीक इतिहासकार प्लेटो ने 360 बीसी में की थी। कहा जाता है कि अटलांटिस शहर अपने समय का सबसे खुशहाल शहर था जो 10 हजार साल पहले समुद्र में डूब गया। अटलांटिस आज भी एक रहस्य है। 

NASA: अंतरिक्ष से धरती पर दिखीं हैरान करने वाली चीजें! नासा ने शेयर की तस्वीरें, देखिए कैसा दिखता है हिमालय
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
नाजका लाइन्स क्या है? - फोटो : Adobe Stock
नाजका लाइन्स

पेरू में मौजूद नाजका लाइन्स किसी भी रहस्य से कम नहीं है। दक्षिणी पेरू में स्थित नाजका लाइन्स रेगिस्तान है जहां पहाड़ों पर कई आकृतियां बनाई गई हैं। ये आकृतियां किसने बनाई यह आज भी रहस्य है। कहा जाता है कि नाजका लाइन्स को 1920-30 के दशक में विमान से देखा गया था। माना जाता रहा है कि ऐसी छवियों को बनाने की संस्कृति करीब 1000 साल पुरानी है। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें