Mysterious Creature: चमत्कारिक और रहस्यमयी जीव-जंतुओं से समुद्र भरा पड़ा है। समुद्र में अनोखे जीव-जंतु पाए जाते हैं। इसके अलावा विभिन्न प्रकार की वनस्पतियां और अन्य चीजें भी मिलती हैं। जीवविज्ञानी समुद्र में हो रही तमाम गतिविधियों पर नजर रखते हैं। समुद्री जीवों पर शोध करने वाले वैज्ञानिकों की टीम आए दिन ऐसे दुर्लभ जीवों की खोज करती है जो बेहद अजीबोगरीब होते हैं। हाल ही में समुद्र के किनारे एक ऐसा जीव दिखा है जिसे देखने के बाद एक शख्स हैरत में पड़ गया।
ऑस्ट्रेलिया के समुद्री तट देखा गया यह रहस्यमयी जीव बिल्कुल एलियन की तरह दिख रहा है। इस अजीबोगरीब और रहस्यमयी जीव की तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल हो गई है। इंटरनेट पर वायरल इस तस्वीर में जीव के होंठ इंसानों की तरह नजर आ रहे हैं। एक शख्स ने पांच अप्रैल को समुद्र के किनारे टहलते समय इस जीव को देखा था। आइए जानते हैं कि यह रहस्यमयी जीव आखिर क्या है?