अफगानिस्तान पर अब आतंकी सगंठन तालिबान का कब्जा है, लेकिन इससे पहले वहां पर अमेरिकी सेना की धमक थी। इसकी वजह से अफगानिस्तान में तालिबान करीब 20 साल तक सत्ता से दूर रहा, लेकिन अमेरिका की सेना के जाते ही एक बार फिर उसने वहां पर कब्जा जमा लिया है। अब अफगानिस्तान में तालिबान की सरकार है। साल 2001 में अमेरिका ने अल-कायदा और तालिबान को अफगानिस्तान से बेदखल करने के लिए हमला बोला था। इसके बाद इन 20 सालों में अमेरिकी सैनिकों ने कई खतरनाक आतंकियों को मार गिराया।
लेकिन साल 2002 में अमेरिका की सेना का सामना एक महादानव से हुआ। इस महादानव ने अमेरिका के कई सैनिकों को मार डाला था। यह अफगानिस्तान के एक सुनसान इलाके में एक रहस्यमयी गुफा में छिपकर रहता था। जहां किसी भी अमेरिकी सैनिक की जाने की हिम्मत नहीं होती थी। आईए जानते हैं आखिर इस कहानी का सच क्या है?