फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mysterious Cave: इस रहस्यमयी गुफा में 50 हजार सालों तक रहे प्राचीन इंसान, जानिए क्या है इसके पीछे का रहस्य

Sat, 04 Jun 2022 06:46 PM IST
धर्मेंद्र सिंह फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
रहस्यमयी गुफा में 50 हजार सालों तक रहे प्राचीन इंसान - फोटो : Twitter @Pauloaep
Mysterious Cave: धरती पर आज भी कई रहस्य मौजूद हैं जिनका खुलासा होना बाकी है। अक्सर वैज्ञानिक अपनी खोजबीन में कई हैरतगेंज खुलासे करते रहते हैं। अब इसी कड़ी में वैज्ञानिकों ने एक रहस्यमयी गुफा की खोज की है जिसमें 50 हजार साल तक प्राचीन इंसान रहे। वैज्ञानिकों की यह खोज बेहद हैरान करने वाली है। वैज्ञानिकों के मुताबिक, प्राचीन इंसानों की कई पीढ़ियां इस रहस्यमयी गुफा में रही होंगी।

दक्षिणी स्पेन के मलागा नाम की जगह हैं जहां यह गुफा स्थित है। इस गुफा का नाम Cueva de Ardales है। इस गुफा की दीवारों पर प्राचीन कलाकृतियां, रेखाचित्र और पेंटिंग्स बनाई गई हैं जिनमें कई बेहद प्रसिद्ध हैं जबकि कुछ बेहद विवादित हैं। अंतरराष्ट्रीय पुरातत्वविदों में इसको लेकर विवाद है। जिस दौरान की बात जा रही है उस समय नीएंडरथल मानव रहा करते थे। अब विवाद यह है कि क्या वह चित्रकारी कर सकते थे इसको लेकर विवाद है।
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 5
रहस्यमयी गुफा में 50 हजार सालों तक रहे प्राचीन इंसान (प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : Pixabay

वैज्ञानिकों को इस गुफा से यह जानकारी मिली है कि नीएंडरथल मानव और आधुनिक इंसानों में क्या अंतर था और दोनों ने किस प्रकार अपना जीवन बिताया होगा। 65 हजार साल पहले से नीएंडरथल मानव इस गुफा का इस्तेमाल कर रहे हैं। आधुनिक इंसानों ने 50 हजार साल पहले इस गुफा का इस्तेमाल करना शुरू किया था। इस गुफा में अंदर पेंटिंग बनाते थे। इसके अलावा इसी स्थान पर लोगों को दफनाते भी थे। इस गुफा में इससे ज्यादा किसी काम के सबूत नहीं मिले हैं। 
विज्ञापन

3 of 5
रहस्यमयी गुफा में 50 हजार सालों तक रहे प्राचीन इंसान (प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : Pixabay
स्पेन में स्थित यूनिवर्सिटी ऑप काडिज के आर्कियोलॉजिस्ट जोस रमोस मुनोज ने इस गुफा के बारे में कई बातें बताई हैं। उन्होंने कहा है कि हमने 50 रेडियोमेट्रिक डेट्स निकाली हैं। उन्होंने कहा कि पैलियोलिथिक कलाकारी की उम्र का पता लगाया है। उन्होंने बताया है कि इससे पता चला है कि इस गुफा ने इंसानों को बदलते हुए देखा है।

4 of 5
रहस्यमयी गुफा में 50 हजार सालों तक रहे प्राचीन इंसान (प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : Pixabay

उन्होंने बताया है कि यह बात करीब 58 हजार साल पुरानी है। इस गुफा से इस बात के सबूत मिलते हैं कि यहां कला से संबंधित कई गतिविधियां मिलती थीं। इस गुफा का खनन कार्य 2011 से 2018 के बीच किया गया है। इस गुफा का मुख्य दरवाजा बहुत छोटा और संकरा है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
रहस्यमयी गुफा में 50 हजार सालों तक रहे प्राचीन इंसान (प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : Pixabay
इस गुफा के अंदर जाने पर कई परतों में गुफाएं  मिली हैं और कई रास्त पाए गए हैं। कई बड़े हॉलनुमा क्षेत्र भी नजर आए हैं जिनमें इंसानी जीवन के सबूत पाए गए हैं। उन्होंने कहा कि हमने कोशिश की इसके सबसे अंदरूनी और निचले तक पहुंचा जा सके। उन्होंने बताया कि यहां 58 हजार साल पुरानी दीवार पेंटिंग पाई गई जनिकी उम्र 43 हजार साल तक की भी हैं। स्टडी में पता चला है कि आधुनिक इंसान इस क्षेत्र में 35 हजार साल पहले आए थे। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें