दुनिया में ऐसी कई बीमारियां हैं जिससे लोग पीड़ित हैं। मगर, एक ऐसी अदृश्य महामारी है जो लोगों को धीरे-धीरे अपनी चपेट में ले रही है। आजकल के समय में कुछ व्यक्ति तनाव, डिप्रेशन में आकर अपने जीवन को खत्म कर लेते हैं यानी आत्महत्या कर लेते हैं। खुद से ही खुद की हत्या करने के बारे में सोचने में ही रूह कांप उठती है, लेकिन लोग ऐसा करते हैं। मगर, इंसान आत्महत्या करता है तो उसका कारण समझ में आता है,लेकिन जब कोई जानवर आत्महत्या करता है तो हैरानी होती है। जी हां! इस दुनिया में एक ऐसा पुल है जहां कुत्ते छलांग लगाकर आत्महत्या कर लेते हैं। ये बात सुनने में काफी हैरान करती है कि कुत्तों और पुल के बीच ये कैसा सम्बंध है कि पुल पर चढ़ते ही कुत्ते मौत को गले लगा लेते हैं। आइए जानते हैं कि ये पुल कहां है और कुत्तों की आत्महत्या का क्या रहस्य है....