फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghost Shark: गहरे समुद्र में मिली रहस्यमयी मछली, घोस्ट शार्क को देखने के बाद हैरत में पड़े वैज्ञानिक

Thu, 17 Feb 2022 05:20 PM IST
धर्मेंद्र सिंह फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
गहरे समुद्र में मिली रहस्यमयी मछली - फोटो : Twitter @alfonslopeztena
समुद्र चमत्कारिक और रहस्यमयी जीवों से भरा पड़ा है। समुद्री जीवों पर शोध करने वाले वैज्ञानिक आए दिन किसी न किसी दुर्लभ जीव की खोज करते हैं। अब इस बीच न्यूजीलैंड के वैज्ञानिकों ने एक अत्यंत दुर्लभ बेबी घोस्ट शार्क (Ghost Shark) की खोज की है। यह दुर्लभ बेबी घोस्ट शार्क न्यूजीलैंड के दक्षिणी द्वीप के पूर्वी तट से 1.2 किलोमीटर की गहराई में देखी गई थी। नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ वॉटर एंड एटमॉस्फेरिक रिसर्च (NIWA) के शोधकर्ताओं की एक टीम ने एक सर्वे के दौरान इसकी खोज की है। यह टीम चैथम राइज़ में पानी के नीचे की आबादी का ट्रॉल सर्वे कर रही थी। 

वैज्ञानिकों ने कहा कि इस बेबी शार्क का हाल ही में जन्म हुआ होगा, क्योंकि उसके पेट में अंडे की जर्दी भरी हुई थी। घोस्ट शार्क गहरे पानी में रहने वाला जीव है। दुनियाभर में घोस्ट शार्क को चिमेरा भी कहा जाता है। यह एक बेहद दुर्लभ जीव होता है। यह शार्क नहीं होती है, हालांकि उसकी जैसी दिखती जरूर है। 
विज्ञापन

2 of 5
गहरे समुद्र में मिली रहस्यमयी मछली - फोटो : iStock

घोस्ट शार्क को एक समुद्री जीव कहा जा सकता है, क्योंकि अभी इसके बारे में अधिक जानकारी नहीं मिली है। घोस्ट शार्क समुद्र में सामान्यतौर पर 1,829 मीटर तक नीचे रहती है। जहां पर बिल्कुल अंधेरा रहता है। शोधकर्ता के लिए यहां पहुंचना बेहद मुश्किल है।
विज्ञापन

3 of 5
गहरे समुद्र में मिली रहस्यमयी मछली - फोटो : iStock
न्यूजीलैंड के नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ वॉटर एंड एटमोस्फेरिक रिसर्च के एक वैज्ञानिक ने बताया कि हमारे पास आमतौर पर एक मीटर या डेढ़ मीटर के लंबे व्यस्क शार्क के बारे में जानकारी है। इसलिए इस छोटे से बेबी शार्क को खोजना अविश्वसनीय है। उन्होंने कहा कि हाल ही में अंडे से निकलने वाला यह घोस्ट शार्क करीब 1.2 किमी समुद्र की गहराई में मिला है। 

4 of 5
गहरे समुद्र में मिली रहस्यमयी मछली - फोटो : iStock

उनका कहना है कि इस घोस्ट शार्क को देखने पर लगता है कि शरीर की पारदर्शी त्वचा में पंख लगे हुए हैं जिसकी काले रंग की बड़ी आंखें भी हैं। इसके अलावा इसके लंबी पूंछ भी जुड़ी हुई है। वैज्ञानिकों ने घोस्ट शार्क को दुर्लभ और रोमांचक खोज बताया है, क्योंकि बहुत कम नजर आते हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
गहरे समुद्र में मिली रहस्यमयी मछली - फोटो : iStock
वैज्ञानिक का कहना है कि घोस्ट शार्क समुद्र के तल में अंडे देती है। व्यस्कों की तुलना में बच्चे घोस्ट शार्क कई मामलों में अलग होते हैं और यह अलग-अलग गहराइयों में मिलते हैं। घोस्ट शार्क के मिलने के बाद अब गहरे पानी में रहने वाली रहस्यमयी मछली के समूह के जीव विज्ञान और पारिस्थिति को बेहतर तरीके से समझने में सहायता मिलेगी। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें