Myanmar Earthquake: म्यांमार (Earthquake in Myanmar) में 28 मार्च को एक के बाद एक भूकंप के दो तेज झटके महसूस किए गए। शुक्रवार को लगे भूकंप के ये झटके इतने तेज थे कि देश में भारी तबाही मची है। पहला भूकंप सुबह 11 बजकर 50 मिनट पर आया, जिसकी तीव्रता 7.7 मापी गई। इसके बाद दूसरा झटका दोपहर 12 बजकर दो मिनट पर आया, जिसकी तीव्रता 7 मापी गई।
म्यांमार में भूकंप के झटके थाईलैंड तक महसूस किए गए। बैंकॉक में इसका सबसे ज्यादा असर दिखाई दिया। नेशनल सेंटर फॉर सिस्मोलॉजी के मुताबिक, रिक्टर पैमाने पर भूकंप की तीव्रता 7.7 और 7.0 रही। दोनों ही भूकंप का केंद्र जमीन से 10 किलोमीटर गहराई में था। म्यांमार में आए भूकंप में तीन हजार से ज्यादा लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि चार हजार ज्यादा लोग घायल हैं। अब इस बीच बुधवार को जापान में भी भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए, जिसकी तीव्रता 6.0 रही।