Museum of Future
- फोटो : BBC
सालाना 10 लाख पर्यटकों के आने की उम्मीद
तैयार होने के बाद ये म्यूजियम ऑफ फ्यूचर लोगों को विकास को स्थायित्व प्रदान करने वाले विकल्पों पर ग़ौर करने के लिए प्रेरित करेगा। जलवायु परिवर्तन जैसे मसलों पर समझ बढ़ाने के लिए एक अलग सेक्शन होगा। ग्लोबल वॉर्मिंग और इकोसिस्टम को हो रहे नुकसान के प्रति लोगों की समझ बढ़ाने की भी यहां कोशिश होगी। इसी तरह उल्कापिंडों पर खनन और सौर ऊर्जा के बेहतर इस्तेमाल से मानवता को होने वाले फ़ायदों की जानकारी भी दी जाएगी। यहां गैजेट्स से ज्यादा मानवीयता का खयाल रखा जाएगा।
कार्लसन कहते हैं, "हमारा मकसद होगा कि लोग अपनी बनाई हुई चीजों का लुत्फ लें, न कि दूसरों के निर्माण कार्य के दर्शक भर बन कर रह जाएंगे।" इमारत की एक मंजिल पर भविष्य के उपकरणों के लिए जगह होगी।
कार्लसन कहते हैं, "यहां लोगों को बुरे भविष्य की नहीं, बल्कि संभावनाओं से भरे मुस्तकबिल का अनुभव कराने की कोशिश होगी।" उम्मीद की जा रही है कि हर साल दस लाख से ज्यादा लोग म्यूजियम ऑफ फ्यूचर देखने आएंगे। इन में से आधे, संयुक्त अरब अमीरात से बाहर के लोग होंगे। अभी, निर्माण कार्य पूरा होने में समय है। लेकिन, ये म्यूजियम ऑफ फ्यूचर अभी से लोगों को भविष्य की सैर कराने लगा है।