फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चीन में खुला 'टूटे रिश्तों का म्यूजियम', यहां रखे हैं प्रेमियों के अजीबोगरीब सामान

Tue, 07 May 2019 01:23 PM IST
सोनू शर्मा फीचर डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
टूटे रिश्तों का म्यूजियम - फोटो : China Daily
दुनिया में ऐसे कई लोग हैं, जिनके सिर पर कुछ अलग करने का जुनून सवार होता है। ऐसी ही एक महिला हैं चीन की लियू यान (25)। उन्होंने एक अनोखा म्यूजियम खोला है, जहां आपको प्रेमियों के अजीबोगरीब सामान देखने को मिल जाएंगे। इस म्यूजियम का नाम 'म्यूजियम ऑफ ब्रोकन रिलेशनशिप' यानी 'टूटे रिश्तों का म्यूजियम' रखा गया है। 
विज्ञापन

2 of 6
टूटे रिश्तों का म्यूजियम - फोटो : China Daily
लियू यान ने यह म्यूजियम हेइलोंगजियांग प्रांत के हार्बिन शहर में खोला है। इस अनोखे म्यूजियम को खुले अभी महज 10 दिन ही हुए हैं, लेकिन अब तक 15 हजार से ज्यादा प्रेमी जोड़े इसे देखने आ चुके हैं। इस म्यूजियम में ऐसा सामान रखा गया है, जो प्रेमियों ने अपने संबंध खत्म हो जाने के बाद भी संभाल कर रखे थे। 
विज्ञापन

3 of 6
टूटे रिश्तों का म्यूजियम - फोटो : China Daily
लियू यान ने यह अनोखा म्यूजियम खोलने से पहले अलग-अलग सोशल नेटवर्किंग साइटों पर एक पोस्ट डाला था और उन्होंने लोगों से उनके ब्रेकअप से जुड़े तमाम तरह के सामान मांगे थे। ऐसे सामान जिन्हें देखने के लिए लोग म्यूजियम तक आएं। 

4 of 6
टूटे रिश्तों का म्यूजियम - फोटो : China Daily
लियू यान के मुताबिक, सोशल मीडिया पर पोस्ट डालने के बाद दुनिया भर से उन्हें हजारों कॉल आए थे। इस दौरान उन्होंने लोगों की अधूरी प्रेम कहानियां सुनी और उनमें से 50 लोगों से लगभग 100 ऐसे सामान मंगाए, जो बहुत ही खास और अनोखे थे। 
विज्ञापन

5 of 6
टूटे रिश्तों का म्यूजियम - फोटो : China Daily
म्यूजियम में जो खास और अनोखी चीजें रखी हुई हैं, उनमें दर्जनों रेल टिकट, लव लेटर्स (प्रेम पत्र), जूते, कीपैड मोबाइल और शादी की ड्रेस शामिल हैं। लियू ने बताया कि इस म्यूजियम में रखे हर सामान के पीछे एक कहानी छुपी है, जिनमें से कुछ दर्दनाक भी हैं जो आपको रोने पर मजबूर कर देगी।   
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
टूटे रिश्तों का म्यूजियम - फोटो : China Daily
यह अनोखा म्यूजियम खोलने से पहले लियू एक टूर गाइड का काम करती थीं। इस दौरान उन्हें कई अधूरी प्रेम कहानियां सुनने को मिली थी और उनकी वजह भी अजीब थी। इसी को लेकर उन्हें इस तरह का म्यूजियम खोलने का आइडिया आया। यह म्यूजियम खोलने में उन्होंने करीब 20 लाख रुपये खर्च किए हैं। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें