फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आवारा कुत्तों को खाना खिलाती थी ये महिला, 3.5 लाख रुपये का लगा जुर्माना

Sun, 14 Apr 2019 06:40 PM IST
सोनू शर्मा फीचर डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
नेहा दतवानी - फोटो : Mumbai Mirror
कहते हैं कि जानवरों को खाना खिलाना अच्छा होता है। यह काम बहुत से लोगों का शौक भी होता है, लेकिन यही शौक मुंबई की एक महिला को भारी पड़ गया है। आवारा कुत्तों को खाना खिलाने को लेकर महिला पर 3.5 लाख रुपये का जुर्माना लगा है। 
विज्ञापन

2 of 6
निसर्ग हाउसिंग सोसाइटी - फोटो : Mumbai Mirror
दरअसल, महिला कांदीवली ईस्ट की निसर्ग हैवेन को-ऑपरेटिव हाउसिंग सोसाइटी में रहती है। आवारा कुत्तों को सोसाइटी परिसर के अंदर खिलाने-पिलाने पर सोसाइटी ने उसपर 2500 रुपये का जुर्माना लगाया गया था। 
विज्ञापन

3 of 6
stray dogs - फोटो : ANI
मुंबई मिरर की रिपोर्ट के मुताबिक, पिछले साल मई महीने में सोसाइटी की मीटिंग में यह फैसला लिया गया था, ताकि सोसाइटी परिसर में आवारा कुत्तों से होने वाले खतरों पर नियंत्रण रखा जा सके।

4 of 6
stray dogs - फोटो : File photo
महिला का नाम नेहा दतवानी है, जिसपर जुर्माना लगाया गया है। नेहा का कहना है कि कुत्तों को खिलाने को लेकर उसपर सोसाइटी का 3.60 लाख रुपया बकाया है। इसके अलावा जुर्माने पर 21 फीसदी का ब्याज भी लगाया गया है। फरवरी महीने के मेंटेनेंस बिल के साथ यह राशि जोड़कर उसके पास भेजी गई थी। हालांकि नेहा ने मेंटेनेंस बिल का पैसा तो दे दिया था, लेकिन जुर्माना देने से उसने साफ मना कर दिया था। 
विज्ञापन

5 of 6
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Twitter
नेहा दतवानी के अलावा सोसाइटी में रहने वाले केतन शाह पर भी जुर्माना लगाया गया था। नेहा ने इस समस्या से निजात पाने के लिए एक समाजसेवी की मदद ली है। नेहा ने बताया कि वह जुर्माना तो किसी भी स्थिति में नहीं भरेंगी, क्योंकि वो कानूनी रूप से सही हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : File photo
सोसाइटी के चेयरमैन मितेश वोरा का कहना है कि यहां 194 फ्लैट्स सहित करीब 228 घर हैं। कई लोगों ने कुत्तों को लेकर उनसे शिकायत की थी कि वह सोसाइटी परिसर में गंदगी फैलाते हैं और लोगों पर हमला भी करते हैं। इसी को लेकर ऐसा नियम बनाया गया था। 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें