Movement of Saturn: हमारे सौरमंडल का सबसे महत्वपूर्ण ग्रह शनि (Saturn) है। इसके महत्वपूर्ण होने की वजह इसकी धीमी चाल है। इसकी गति की वजह से इस ग्रह का महत्व और भी बढ़ जाता है। इस ग्रह के हर एक बदलाव का असर आम जनमानस से लेकर विश्व तक पर पड़ता है। शनि ग्रह की चाल के बारे में खबरें आता रहती हैं। कभी उसकी चाल टेढ़ी हो जाती है, तो कभी सीधी हो जाती है। लेकिन क्या आपने कभी उसकी इस चाल को देखा है।
देखने में शनि ग्रह बहुत खूबसूरत है। इसके साथ ही उसकी चाल भी। नासा और यूरोपियन स्पेस एजेंसी के वैज्ञानिकों ने शनि ग्रह के चाल का वीडियो रिकॉर्ड किया है। अब वैज्ञानिकों ने इस वीडियो को सोशल मीडिया पर स्लो मोशन में जारी किया है। शनि ग्रह की दूरी सूरज से 140 करोड़ किलोमीटर है। शनि ग्रह साढ़े 29 साल में सूरज का एक चक्कर लगाता है।