फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Viral Video: सड़क पर घुमते दिखा दुर्लभ प्रजाति का दो मुंह वाला जहरीला सांप, रेस्क्यू कर बचाया गया

Tue, 11 Aug 2020 09:30 AM IST
नवनीत राठौर फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
दो सिर वाला सांप - फोटो : सोशल मीडिया
महाराष्ट्र के कल्याण में गुरुवार को दो सिर वाले दुर्लभ सांप को पकड़ा गया। रसेल वाइपर प्रजाति का यह सांप बहुत ही जहरीला होता है। इस सांप का वीडियो काफी तेजी से वायरल हो रहा है। जुड़वा सिर वाले इस सांप की लंबाई 11 सेंटीमीटर है। यह सांप भारत में पाए जाने वाले विषैले सांपों की प्रजातियों में से एक है। इसके काटने से पलभर में जान जा सकती है।
विज्ञापन

कल्याण निवासी डिंपल शाह ने जब इस जुड़वां सिर वाले सांप को देखा, तो वॉर रेस्क्यू फाउंडेशन को इस बात की सूचना दी। फाउंडेशन के दो बचाव दल तब दुर्लभ सांप को बचाने के लिए मौके पर पहुंचे।
विज्ञापन

3 of 5
दो सिर वाला सांप - फोटो : सोशल मीडिया
भारतीय वन सेवा के अधिकारी सुशांत नंदा ने सांप का यह वीडियो अपने ट्वीटर हैंडल से शेयर किया है। नंदा ने क्लिप साझा करते हुए लिखा कि 'महाराष्ट्र में दो मुंह वाले रसेल वाइपर को रेस्क्यू किया गया। असमान्य दिखने की वजह से जंगल में जीवित रहने की उम्मीद कम है। रसेल वाइपर सबसे जहरीले सांपों की तुलना में कहीं अधिक खतरनाक होते हैं, क्योंकि यह आपको तब भी परेशान करता है जब आप शुरुआती काटने से बचे हो।'
 

4 of 5
दो सिर वाला सांप - फोटो : सोशल मीडिया
दो सिर वाले सांप बहुत ही दुर्लभ होते हैं। इस सांप का रेस्क्यू कर परेल के हाफकीन इंस्टीट्यूट को सौंप दिया गया। इस साल मई में भी ओडिशा में दो सिर वाला एक वॉल्फ स्नेक पाया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

बता दें कि दो मुंह वाले सांप की तस्करी के भी कई मामले सामने आए हैं। ऐसा कहा जाता है कि इसको खाने से शारीरिक क्षमता में इजाफा होता है और कई बीमारियों में लाभ मिलता है, लेकिन यह एक अंधविश्वास के सिवाय कुछ भी नहीं है। कुछ लोग तो इसे सौभाग्यशाली मानकर खरीदते हैं ताकि उनकी किस्मत खुल जाए। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें