फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ajab-Gajab: ये हैं दुनिया के सबसे अजीबोगरीब पेड़, देखकर हैरत में पड़ जाएंगे आप

Sun, 09 Apr 2023 07:48 PM IST
धर्मेंद्र सिंह फीचर डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
Most Unique Trees in the World - फोटो : iStock
Ajab-Gajab: इंसान के जीवन में पेड़ पौधों का काफी महत्व है। पेड़ों की मदद से ही इंसान को हवा, बारिश और भोजन मिल पाता है। वातावरण की रक्षा करने और स्वच्छ रखने में इनकी बेहद महत्वपर्ण भूमिका होती है। पेड़ पौधों के बिना मानव जीवन की कल्पना नहीं की जा सकती है। दुनिया में कई तरह के पेड़-पौधे पाए जाते हैं। यह आकार और खूबसूरती में एक दूसरे से बिल्कुल अलग होते हैं, लेकिन इनमें कुछ पेड़-पौधे अजीबोगरीब होते हैं। इसके साथ ही कई पेड़ों में खास तरह के गुण भी मिलते हैं। 

हम लोगों में से कई लोगों को पेड़ों से बेहद लगाव होता है। उनके फूलों और फलों को हर कोई पसंद करता है। धरती पर कई ऐसे पेड़ मौजूद हैं, जिनके बारे में शायद ही आपको पता हो। ये पेड़ इतने अजीबोगरीब और अनोखे होते हैं, जिन्हें देखकर आप हैरान हो जाएंगे। दुनिया के कई लोग इन पेड़ों को देखने के लिए दूर-दूर से इनके पास आते हैं। आइए जानते हैं इन अजीबोगरीब पेड़ों के बारे में...
विज्ञापन

2 of 5
Most Unique Trees in the World - फोटो : iStock
ड्रैगन ट्री 

ड्रैगन ट्री देखने में बेहद अजीबोगरीब लगता है। बारिश और धूप में इस्तेमाल किए जाने वाले छाते की तरह कुछ-कुछ इस पेड़ का आकार होता है। यह पेड़ कैनरी आईलैंड में पाया जाता है। कैनरी आईलैंड के अलावा यह पेड़ मैक्सिको के कुछ इलाकों में भी मिलता है। इस पेड़ की उम्र करीब 650 से 1000 साल के बीच है। 

 
विज्ञापन

3 of 5
Most Unique Trees in the World - फोटो : iStock
सिल्क कॉटन ट्री 

सिल्क कॉटन ट्री पेड़ कम्बोडिया में पाया जाता है। इसके अंदर कई विशेषताएं मिलती हैं। इस पेड़ की अनगिनत जड़े होती हैं, जो अपने आस पास मौजूद सभी वस्तुओं को जकड़ लेती हैं। यह पेड़ दुनिया के सबसे अजीबोगरीब पेड़ों में शामिल है। 

Ajab-Gajab: इस देश में अपनी मर्जी से नहीं देख सकते हैं टीवी, दुनिया की खबरें देखना है पाप, जानिए क्या है वजह

 

4 of 5
Most Unique Trees in the World - फोटो : iStock
बाओबाब ट्री 

अफ्रीका से अलग हो चुके मेडागास्कर में यह पेड़ मिलता है। यहां पर बाओबा पेड़ों के अलग-अलग आकार और प्रकार देखने को मिल जाएंगे। कुछ लोग मानते हैं कि यह ये पेड़ करीब 1000 साल पुराने हैं। यह 16 फीट से 98 फीट तक लंबे हो सकते हैं। इन पेड़ों को देखने के लिए दुनियाभर से लोग मेडागास्कर में आते हैं। 

Optical Illusion: क्या आप इस तस्वीर में 15 बिल्लियों को ढूंढ लेंगे? हिम्मत है तो खोजकर दिखाइए
 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
Most Unique Trees in the World - फोटो : iStock
ग्रेट सिकुआ ट्री

ग्रेट सिकुआ ट्री धरती पर मौजूद पेड़ों में सबसे बड़ा पेड़ है। यह करीब 275 फीट लंबा होता है। इसकी लंबी ऊंचाई और अजीबोगरीब आकार लोगों को अपनी तरफ आकर्षित करता है। कई लोगों का मानना है कि यह पेड़ करीब 2300-2700 साल पुराना है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें