फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दुनिया के अजीबोगरीब टैक्स, कहीं कद्दू खरीदने पर तो कहीं टैटू बनवाने पर भी लगता है कर

Sat, 12 Oct 2019 01:53 PM IST
सोनू शर्मा फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 6
दुनिया के अजीबोगरीब टैक्स - फोटो : Pixabay/Flickr
दुनिया के लगभग हर देश में लोगों को अपनी आय के मुताबिक सरकार को टैक्स (कर) देना पड़ता है और देना भी चाहिए, क्योंकि इससे देश का विकास जुड़ा हुआ है। लेकिन अगर वही आपसे कहा जाए कि आपको टैटू बनवाने के लिए या कद्दू खरीदने के लिए भी टैक्स देना पड़ेगा, तो आपको कैसा लगेगा। आज हम आपको कुछ ऐसे ही अजीबोगरीब टैक्स के बारे में बताने जा रहे हैं, जिनके बारे में जानकर आप भी हैरत में पड़ जाएंगे। 
विज्ञापन

2 of 6
कद्दू टैक्स - फोटो : Pixabay
कद्दू के लिए भी टैक्स देना पड़े, ऐसा शायद ही आपने कभी सुना हो, लेकिन अमेरिका के न्यू जर्सी में ऐसा होता है। यहां लोगों को कद्दू खरीदने के लिए भी टैक्स देना पड़ता है। 
विज्ञापन

3 of 6
टैटू टैक्स - फोटो : Pixabay
टैटू बनवाना आजकल के युवाओं का शौक बन चुका है, लेकिन जरा सोचिए कि इसपर भी आपको टैक्स देना पड़े तो? जी हां, अमेरिकी राज्य अरकंसास में लोगों को टैटू के लिए छह फीसदी सेल्स टैक्स चुकाना पड़ता है। 

4 of 6
टॉयलेट फ्लश टैक्स - फोटो : Social media
अगर आपको टॉयलेट के फ्लश पर भी टैक्स देना पड़े तो आपको कैसा लगेगा? अमेरिका के मैरीलैंड में कुछ ऐसा ही होता है। यहां की सरकार टॉयलेट फ्लश के उपयोग पर लोगों से प्रति महीने करीब 355 रुपये टैक्स वसूलती है। हालांकि इन पैसों को नालों की साफ-सफाई पर खर्च किया जाता है। 
विज्ञापन

5 of 6
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay
अमेरिका के एरिजोना में बर्फ का टुकड़ा (आइस ब्लॉक) खरीदने पर भी लोगों को टैक्स देना पड़ता है। हालांकि अगर लोग आइस क्यूब खरीदें तो उसके लिए कोई टैक्स नहीं है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay
अमेरिका के अलबामा में लोगों को ताश के पत्ते खरीदने या बेचने के लिए भी टैक्स देना पड़ता है। खरीदने वाले को 10 फीसदी प्रति 'ताश की गड्डी', जबकि बेचने वाले को 71 रुपये फीस के साथ ही 213 रुपये वार्षिक लाइसेंस के लिए चुकाने पड़ते हैं। हालांकि यह टैक्स सिर्फ ताश के 54 पत्ते या उससे कम खरीदने वालों पर लागू होता है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें