फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एशिया का सबसे महंगा अपार्टमेंट हांगकांग में बिका, कीमत जान रह जाएंगे दंग

Thu, 18 Feb 2021 08:30 PM IST
योगेश जोशी फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : social media
इन दिनों एशिया का सबसे महंगा अपार्टमेंट काफी चर्चा में है। इस अपार्टमेंट को हांगकांग के टाइकून विक्टर ली की कंपनी सीके असेट होल्डिंग्स लिमिटेड ने 59 मिलियन डॉलर (करीब 430 करोड़ रुपये) में बेच दिया है। आपको बता दें कि इस अपार्टमेंट को 12 लाख 80 हजार रुपये प्रति वर्ग फिट की दर से बेचा गया है।
विज्ञापन

2 of 5
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : pixabay
21 बोरेट रोड प्रोजेक्ट में स्थित इस अपार्टमेंट को हांगकांग के प्रसिद्ध बिजनेसमैन विक्टर ली की कंपनी ने बेचा है। इस बात की पहचान नहीं हो पाई है कि इस अपार्टमेंट को किसने खरीदा है।

इस 19 वर्षीय युवक को दो बार संक्रमित होने के बाद भी नहीं है कोरोना वायरस की जानकारी, जानिए वजह
विज्ञापन

3 of 5
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया
आपको बता दें अपने लग्जरी अपार्टमेंट्स के लिए हांगकांग दुनिया भर में प्रसिद्ध है। इस अपार्टमेंट में पांच कमरे, स्विमिंग पूल, प्राइवेट रूफ और तीन पार्किंग स्पेस जैसी सुविधाएं उपलब्ध हैं जो शहर के पॉश इलाके 21 बोर्रेट रोड पर स्थित इस अपार्टमेंट को काफी विशेष बनाती हैं।

भारत का वो सबसे पुराना कुआं, जिसके अंदर बनी है एक लंबी सुरंग

4 of 5
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : social media
इस अपार्टमेंट का निर्माण 3378 वर्ग फिट में किया गया है। 1,36000 हांगकांग डॉलर यानी लगभग 12 लाख 80 हजार रुपये प्रति वर्ग फिट की दर से इस अपार्टमेंट को बेचा गया है। आपकी जानकारी के लिए बता दें इससे पहले एक लग्जरी अपार्टमेंट जो माउंट निकलसन में स्थित है, सबसे महंगा था। इसको 2017 में बेचा गया था।

ये है दुनिया का सबसे महंगा पदार्थ, महज एक ग्राम के लिए चुकाना पड़ सकता है अरबों रुपये
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : pixabay
हांगकांग दुनिया के सबसे महंगी लग्जरी अपार्टमेंट्स की मार्केट है और इस अपार्टमेंट की ब्रीकी ने लोगों का ध्यान आकर्षित किया है। यह ब्रीकी हांगकांग के कंस्ट्रक्शन उद्योग में भी नई जान फूंकने का काम कर सकता है।

आखिर दवाइयों के पत्तों पर क्यों बनी होती है लाल रंग की पट्टी? खरीदते समय दें विशेष ध्यान
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें